Sunday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

देशभर में बांदा में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज, झांसी-वाराणसी में भी पारा 44 पार, आज लू का अलर्ट

Banda recorded highest temperature in country, mercury crossed 44 in Jhansi-Varanasi too
बांदा में तपती धूप के बीच गुजरता एक परिवार।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: पूरे देश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान बांदा जिले में दर्ज किया गया। लखनऊ मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि बांदा में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो पूरे देश में सबसे ज्यादा तापमान था। भीषण गर्मी में लोग बुरी तरह से परेशान रहे। चिलचिलाती धूप ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

झांसी में 45 डिग्री, वाराणसी में 44 डिग्री सेल्सियस

इसी तरह दोपहर 2:30 बजे दिन का तापमान झांसी में 45 डिग्री सेल्सियस रहा। फुरसतगंज और वाराणसी में 44 डिग्री, सुल्तानपुर में 43.8 डिग्री और आगरा में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में 40.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Banda recorded highest temperature in country, mercury crossed 44 in Jhansi-Varanasi too
बांदा में धूप में छाता लेकर जाती युवतियां।

मौसम विभाग का आज इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से शनिवार को चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, मैनपुरी, जालौन, महोबा, इटावा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, औरैया, हमीरपुर, ललितपुर और झांसी में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले, 48 जिलों में नए एडिशनल SP, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट.. 

बारात में बहके बब्बन सिंह BJP से निकाले गए, गोद में डांसर से अश्लीलता का वीडियो हुआ था वायरल