Thursday, November 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक नगर अध्यक्ष बने धरम सिंह 

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

Janta Party becomes democratic city president in Banda, Dharam Singh

समरनीति न्यूज, बांदा : सोमवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष समीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पार्टी कार्यालय डीएम कालोनी में हुई बैठक में धरम सिंह को नगर अध्यक्ष बनााया गया। साथ ही प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भईया की मंशारूप निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर जैसे जनहित के कार्य किए जाएंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। उधर, धरम सिंह को नगर अध्यक्ष अतर्रा बनाया गया। इसी तरह, जितेंद्र सिंह को जिला सचिव यूथ, श्याम त्रिपाठी को नगर उपाध्यक्ष अतर्रा, अभिषेक प्रताप सिंह को जिला सचिव, विवेक सिंह को ब्लाक अध्यक्ष बिसंडा, हृदयेश त्रिपाठी को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : 8वीं पास का कारनामा, पोर्न साइटों पर हजारों लड़कियों की फोटो की अपलोड, वसूलता था मोटी रकम