
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ऐतिहासिक कस्बे कालिंजर में रोडवेज बस स्टेशन का भूमि पूजन राजनीतिक कारणों से काफी सुर्खियों में है। दरअसल, रोडवेज बस स्टेशन के लिए जमीन की समस्या थी। बबेरू के सपा विधायक ने जमीन दान में दी। तब रोडवेज बस स्टेशन बनने का रास्ता साफ हुआ। अब इसके निर्माण को लेकर विभाग तेजी से काम कर रहा है।
..जिन्होंने जमीन दान दी उन्हीं को भूमि पूजन में नहीं बुलाया
गुरुवार को परिवहन अधिकारियों ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओममणि वर्मा से भूमि पूजन कराया। लेकिन जमीन देने वाले बबेरू के सपा विधायक को इसमें नहीं बुलाया गया। जिलेभर के लोगों में इसकी चर्चा है। लोग इसके पीछे राजनीतिक कारण मान रहे हैं।

ये भी पढ़ें: UP: चर्चा में चमचों के कारनामे.. बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला
नेताओं और परिवहन विभाग के अधिकारियों की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। कह रहे हैं कि जिसने जमीन दी, उसे ही नहीं बुलाया। यह राजनीतिक लोगों की छोटी सोच का उदाहरण है। जमीन दान देने वाले विधायक सपा से हैं। वहीं भूमि पूजन करने वाली क्षेत्रीय विधायक भाजपा से हैं।
945.55 लाख की लागत से बनकर तैयार होगा बस स्टेशन
बताते चलें कि कालिंजर में रोडेवज बस स्टेशन का निर्माण 1.26 हेक्टेयर पर 945.55 लाख की लागत से होना है। कालिंजर बस स्टेशन पूर्णतया आधुनिक सुविधाओं से युक्त अंतरराज्यीय बस स्टेशन वाला होगा।
ये भी पढ़ें: बधाई हो बांदा..! राइफल क्लब की नीलामी पर शासन ने लगाई रोक
UP: चर्चा में चमचों के कारनामे.. बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला
बांदा: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
ध्यान दें! बांदा में नकली नोटों का बड़ा खुलासा-1 लाख से ज्यादा के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
बांदा में शाम को घर से निकले, सुबह मिला नाले में शव-छानबीन में जुटी पुलिस
