Tuesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: 5वीं शादी की तैयारी में था मंसूर, बेटे ने सीने में मारी दो गोलियां, पुलिस का बड़ा खुलासा..

banda-mansoor-was-preparing-for-fifth-marriage-son-shot-him-police-revelation

समरनीति न्यूज, बांदा: घर में सो रहे बुजुर्ग मंसूर खान की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस की माने तो मंसूर 5वीं शादी की तैयारी में था। इस बात की जानकारी जवान बेटे को हुई तो उसने प्रापर्टी जाने के डर से पिता के सीने में दो गोलियां मारीं। बाद में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि, पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी और मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने इसकी जानकारी दी है।

26/27 की रात हड़हा में हुई थी हत्या

जानकारी के अनुसार, नरैनी के हड़हा गांव में 26/27 सितंबर की रात दिव्यांग मंसूर खान की सोते समय सीने में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे मासूक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के बेटे मासूक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल लिया।

हत्यारोपी ने खुद बताई पुलिस को वजह!

उसने बताया कि उसके दादा ने मरने से पहले उसके नाम 6 बीघा जमीन की थी। मगर पिता ने उसका घर बनवाने के नाम पर उसकी जमीन बिकवाकर सारा पैसा खुद रख लिया।

ये भी पढ़ें: चित्रकूट-हमीरपुर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्कार्पियों पलटी, मां-बेटे की मौत

सिर्फ 5 लाख रुपए उसे दिए। बाद में पिता के साथी इकबाल से पता चला कि वह 5वीं शादी करने वाला है। इसलिए प्रापर्टी जाने के डर से रात में सोते समय उसने पिता को दो गोलियां मारीं।

मृतक का साथी इकबाल भी गिरफ्तार

उसे डर था कि शादी के बाद पिता सारी संपत्ति नई पत्नी के नाम कर देगा। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त इकबाल हुसैन को भी गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: Mahoba: महोबा के आबकारी अधिकारी निलंबित, Video हुआ था वायरल..

बताते हैं कि इकबाल ने ही बेटे को पिता की 5वीं शादी की तैयारी की जानकारी दी। हत्या को उकसाया भी। बताते हैं कि पिता की हत्या के बाद आरोपी ने बहन और पत्नी को झूठ बोलने के लिए धमकाया था। डर में दोनों ने कुछ नहीं बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।

संबंधित मुख्य खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..: सनसनी: बांदा में सीने में दो गोलियां मारकर हत्या-खानदानी रंजिश में वारदात की आशंका 

ये भी पढ़ें: UP: सुहागरात बनी बुजुर्ग की आखिरी रात…सुबह होते ही मौत-75 के वृद्ध ने 35 की महिला से की..  

बांदा: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन..नम आंखों से माता जगदंबा को भक्तों ने दी विदाई

संभलिए! कहीं कैंसर वाला आलू तो नहीं खरीद रहे आप..FDSA छापे में चौंकाने वाला खुलासा

UP: सुहागरात बनी बुजुर्ग की आखिरी रात…सुबह होते ही मौत-75 के वृद्ध ने 35 की महिला से की..

देवी दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार युवकों में एक की हादसे में मौत, दूसरा कानपुर में भर्ती

बरेली: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग-गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी