
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने नाबालिग बेटी का शव कब्र से निकालवाया है। लड़की की मां के आरोप हैं कि उनकी बेटी से दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है। मां के आरोपों पर बेटी के शव का करीब 8 दिन बाद पोस्टमार्टम हो रहा है। नाबालिग के शव को कब्र में दफना दिया गया था। मां के आरोपों के बाद नया मोड़ ले लिया है।
यह है नाबालिग की मौत से जुड़ा पूरा मामला..

जानकारी के अनुसार, 2/3 अप्रैल की रात गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में
ही मिला।
ये भी पढ़ें: ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!
युवती की मां का कहना है कि गांव के लोगों के कहने पर उसने शव को बिना पुलिस को सूचना दिए दफना दिया। लेकिन करीब 8
दिन बाद उसे गलती का एहसास हुआ।
डीएम-एसपी के आदेश पर हो रही यह कार्रवाई

उसने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर बेटी के साथ दुष्कर्म और विरोध पर हत्या के आरोप लगाए। साथ ही बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग भी की।
ये भी पढ़ें: बांदा में महिला को गोली मारी, छेड़छाड़ के मामले में रंजिश का मामला
उच्चाधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझा। साथ ही तत्काल शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए।
CO-SDM की मौजूदगी में निकाला गया शव

आज मामले में सीओ और एसडीएम की मौजूदगी में शव को बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: बांदा में महिला को गोली मारी, छेड़छाड़ के मामले में रंजिश का मामला
मामले में नरैनी सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर शव को कब्र से निकालकर डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामला पूरे इलाके में चर्चा में है।
8 दिन तक पुलिस को नहीं हुई कोई जानकारी
खास बात यह है कि इस मामले में पुलिस को नाबालिग की मौत की कोई जानकारी नहीं हुई। उधर, मृतका की मां ने बेटी के प्रेमी पर उससे दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें: शासन का डंडा: हमीरपुर में रिश्वतखोर उपायुक्त समेत 3 अधिकारी सस्पेंड
साथ ही बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग डीएम और एसपी से मिलकर की। इसके बाद नाबालिग का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!
Actress नम्रता मल्ला ने बिकनी पर चूड़ी-झुमका पहन लगाया देशी तड़का
