Wednesday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री बोले, हिंदू जनसंख्या बढ़ाएं वरना बांग्लादेश वाला हाल.., संविधान मिटाने की बात कुंचित मानसिकता..

DhirendraShastri in Banda said katha

समरनीति न्यूज, बांदा: बागेश्वरधाम वाले आचार्य धीरेंद्र शास्त्री आज बांदा पहुंचे। बांदा में मवई बाईपास चौराहे के पास उनके द्वारा आज पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले शहर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता की। हर के पैड़ी पर मुस्लिमों के जाने पर पाबंदी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है।’ कहा कि जब हम कावा नहीं जाते तो तुम क्यों आते हो।

पांच दिवसीय श्रीहनुमंत कथा का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि हिंदू भाइयों से कहना है कि जनसंख्या बढ़ाओ, वरना बांग्लादेश वाला हाल होगा। कहा कि सरकार को यही संदेशा है कि देश में हिंदू मुस्लमान और जातिवाद न हो, सभी रोजगार के बारे में सोचें। कहा कि नेता चाहे पक्ष के हों या विपक्ष के, मिलकर बेरोजगारी खत्म करें।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: Mayawati की प्रेस कांफ्रेंस में शार्ट सर्किट से अफरा-तफरी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाली स्थिति

यह भी कहा कि बुंदेलखंड राज्य बने या न बने, मगर हर जिले में बागेश्वरधाम जैसा एक अस्पताल जरूर बनना चाहिए। कहा कि 2027 के अंत तक बागेश्वरधाम पर कैंसर हास्पिटल प्रारंभ हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी फिर से आ रहे उद्घाटन के लिए।

बोले-हमारे पूर्वजों ने इसी संविधान को माना

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम संविधान विरोधी नहीं हैं जो लोग संविधान बदलने या मिटाने की बात करते हैं या डा. अंबेडकर पर टिप्प्णियां करते हैं, उनके लिए स्पष्ट है कि ये कुंचित व छोटी मानसिकता की विचारधारा है। हमारे पूर्वजों ने इसी संविधान को स्वीकार किया है।

ये भी पढ़ें: बांदा में भेड़िया, पशुबाड़े पर हमला कर 20 भेड़ों को मारा-20 ही घायल 

बांदा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा

लखनऊ: Mayawati की प्रेस कांफ्रेंस में शार्ट सर्किट से अफरा-तफरी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाली स्थिति

बांदा में भेड़िया, पशुबाड़े पर हमला कर 20 भेड़ों को मारा-20 ही घायल

अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, कश्मीरी अबू अहमद शेख गिरफ्तार