
समरनीति न्यूज, बांदा: प्राइवेट बस में एक व्यक्ति को महिला यात्री के बराबर में बैठने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर ड्राइवर और कंडक्टर को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटनाक्रम शनिवार सुबह लगभग 10 बजे बांदा शहर में संकटमोचन मंदिर के पास पेट्रोलपंप के सामने हुआ। बताते हैं कि बस गुजरात के सूरत से सवारियां लेकर बांदा आई थी।
संकट मोचन मंदिर के पास हुई घटना
बस एक प्राइवेट ट्रैवल्स एजेंसी की बताई जा रही है। प्राइवेट बस चालक देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव के धर्मेंद्र (42) व कंडक्टर बबेरू के पतवन गांव के मुन्ना (30) का कहना है कि गुजरात के सूरत से सवारियां लेकर बांदा आए थे।
सूरत से बांदा सवारी लेकर आई थी बस
सूरत से एक रणधीर नाम का यात्री भी बांदा के लिए बस में सवार हुआ। वह अपनी सीट पर न बैठ एक महिला यात्री के बराबर में सीट पर बैठ गया। मना करने पर भी वहां नहीं हटा। महिला यात्री भी उसके बैठने पर ऐतराज कर रही थी। इसपर कंडक्टर और चालक से कहासुनी भी हुई। आज शनिवार सुबह बस बांदा पहुंची।
ये भी पढ़ें: हम नहीं सुधरेंगे! बांदा DM को निरीक्षण में गायब मिले 11 अफसर-35 कर्मचारी, सभी पर कार्रवाई
संकटमोचन मंदिर के पास बस रुकवाकर बाइक सवारों ने बस चालक और कंडक्टर दोनों को गाड़ी से खींच लिया। इसके बाद सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उक्त आरोपी व्यक्ति भी इनमें शामिल रहा। बताते हैं कि कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। तबतक पिटाई करने वाले युवक भाग निकले। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Banda: बुंदेलखंड-झांसी के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, सुपर स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें-आयुक्त ने दी हरी झंडी
देखें Photos: दिशा पाटनी ने ब्लैक आउटफिट में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान..फैंस दंग
हम नहीं सुधरेंगे! बांदा DM को निरीक्षण में गायब मिले 11 अफसर-35 कर्मचारी, सभी पर कार्रवाई
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने किया नामांकन, सीएम योगी आदित्यनाथ बने प्रस्तावक
बांदा-चित्रकूट: छलके आंसू..खोया बेटा 10 साल बाद मां से मिला…पुलिस का सफल ‘आपरेशन मुस्कान’
