Friday, October 31सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : गुजरात से लौटकर दिन-रात पीने लगा शराब, पत्नी ने टोका तो उठाया यह खौफनाक कदम..

banda suicide news

समरनीति न्यूज, बांदा : नशे में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगा ली। घटना बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के खैरेई गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के खैरेई गांव के विक्कू (27) ने रविवार को घर में फांसी लगा ली।

पिता ने बताईं ये बातें..

बताते हैं कि किसी बात को लेकर पत्नी सावित्री से विवाद हो गया था। मृतक के पिता रामकिशोर का कहना है कि विक्कू गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले

बांदा में फिर मर्डर, मरौली में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की नृशंस हत्या

गांव आए थे। तभी से दिन-रात शराब पी रहा था। शनिवार रात भी शराब पीकर घर आया। पत्नी ने टोक दिया। इससे नाराज होकर फांसी लगा ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा: सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम..