Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

15 Photos में देखें! बांदा पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड का आकर्षण..

Banda: 77th RepublicDay celebrated with great pomp in Police Lines

समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस लाइन्स में 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। ग्राउंड की साज-सज्जा और परेड का प्रदर्शन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। पुलिस कर्मियों में परेड के दौरान गजब का तालमेल देखने को मिला।

Banda: 77th RepublicDay celebrated with great pomp in Police Lines

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

Banda: 77th RepublicDay celebrated with great pomp in Police Lines

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

Banda: 77th RepublicDay celebrated with great pomp in Police Lines

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

Banda: 77th RepublicDay celebrated with great pomp in Police Lines

कार्यक्रम में मंडलायुक्त अजीत कुमार, उपमहानिरीक्षक राजेश एस, डीएम श्रीमती जे.रीभा भी मौजूद रहीं।

सभी के बीच खास आकर्षण का केंद्र रही पुलिस परेड

बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन तथा एएसपी शिवराज नेतृत्व में पुलिस लाइन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड हुई।

Banda: 77th RepublicDay celebrated with great pomp in Police Lines

परेड का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री मेविस टॉक ने किया।

Banda: 77th RepublicDay celebrated with great pomp in Police Lines

द्वितीय परेड कमांडर सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षु श्लोक गौतम तथा तृतीय परेड कमांडर उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद रहे।

महिला टोली समेत 8 टोलियों का शानदार प्रदर्शन

Banda: 77th RepublicDay celebrated with great pomp in Police Lines

परेड में महिला टोली सहित 8 टोलियां शामिल हुईं।

Banda: 77th RepublicDay celebrated with great pomp in Police Lines

फायर ब्रिगेड, श्वान दस्ता, मिशन शक्ति मोबाइल, डायल 112, दंगा नियंत्रण वज्र वाहन तथा विशेष सुरक्षा बल ने शानदार प्रदर्शन किया।

Banda: 77th RepublicDay celebrated with great pomp in Police Lines

मोटरसाइकिल दस्ते ने तिरंगा को लहराते हुए प्रदर्शन किया। परेड देखने आए लोगों ने खूब तालियां बजाईं।

Banda: 77th RepublicDay celebrated with great pomp in Police Lines

परेड के बाद स्कूली के बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों के कार्यक्रम देखकर सभी खूब तालियां बजाईं।

Banda: 77th RepublicDay celebrated with great pomp in Police Lines

एनसीसी कैड्स ने अपने करतब दिखाए।

Banda: 77th RepublicDay celebrated with great pomp in Police Lines

वहीं स्कूली छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।

Banda: 77th RepublicDay celebrated with great pomp in Police Lines

इन पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान

उत्कृष्ट सेवा के लिए मुख्य अतिथि द्वारा भारत सरकार की ओर से प्रदत्त मेडल पुलिस कर्मियों को दिए गए।

Banda: 77th RepublicDay celebrated with great pomp in Police Lines

  • उपनिरीक्षक अश्वनी पांडेय को अति उत्कृष्ट सेवा पदक चिन्ह।
  • उ.नि. रामदिनेश तिवारी, उ.नि. आनंद कुमार, आरक्षी प्रतीक को प्रशंसा चिह्न रजत।
  • मुख्य आरक्षी रामरतन को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया गया।
  • मुख्य अतिथि ने शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
  • सराहनीय कार्य पर 113 पुलिस कर्मियों को प्रशस्तिपत्र दिया गया।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: गृहमंत्री अमित शाह-CM Yogi के हाथों ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ पर सम्मानित हुए 5 गौरव 

बांदा कलेक्ट्रेट में ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम-कई सम्मानित

गजब! बांदा में महिला डाॅक्टर का VideoViral.. ऑपरेशन थिएटर में बनाई रील-दर्द से कराहती मरीज..

लखनऊ: गृहमंत्री अमित शाह-CM Yogi के हाथों ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ पर सम्मानित हुए 5 गौरव