
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस ने सराफा से 12 लाख की टप्पेबाजी करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लाखों की नगदी, सोने के सिक्के भी बरामद किए हैं। चारों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। बताते चलें कि यह घटना बीती 10 नवंबर को बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में हुई थी। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से 6 लाख 80 हजार रुपए नगद और पीली धातु के कुल 1465 सिक्के व सोने के पांच सिक्के बरामद किए हैं।
बड़ी चालाकी से दिया था घटना को अंजाम
इसके अलावा चार मोबाइल भी मिले हैं। जानकारी के अनुसार, झांसी निवासी सराफा व्यापारी रवीन्द्र सोनी को दतिया के महेश ने 250 ग्राम सोने की गिन्नी सस्ते दामों में दिलाने का झांसा दिया। फिर सराफा को आरोपी ने बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र स्थित बागै नदी पुल के पास बुलाया। वहां रवींद्र की गाड़ी से 12.50 लाख रुपए का बैग गायब करा दिया।
ये भी पढ़ें: खतरा: बांदा महाराणा प्रताप चौक पर बिजली पोल में करंट-हो सकती है अनहोनी!
इसके बाद सभी वहां से भाग गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। चारों अभियुक्त बांदा, चित्रकूट तथा आसपास के जिलों में घटनाओं को अंजाम देते हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के कटनी निवासी इजा लाल, वरसन तथा जोकिन और महेश के रूप में हुई है।
संबंधित खबर भी पढ़ें: झांसी-बांदा: गिन्नी का लालच और सराफा व्यापारी की कार से 12 लाख पार, पुलिस जांच में जुटी
झांसी-बांदा: गिन्नी का लालच और सराफा व्यापारी की कार से 12 लाख पार, पुलिस जांच में जुटी
बांदा में पत्नी से अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या-आरोपी फरार
बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत-202 सीटें मिलीं, नीतीश कुमार फिर बन सकते हैं मुख्यमंत्री
बांदा में दरोगा और महिला सिपाही हादसे में घायल, एक प्रयागराज रेफर-ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर
