Saturday, December 13सही समय पर सच्ची खबर...

Banda: व्यापारी पिता की बेटी की शादी के 12 दिन बाद हादसे में मौत-दो और लोगों की..

Three people including father and son died in horrific accident in Banda
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुखद दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। बीते 24 घंटों में तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक कपड़ा व्यापारी समेत तीन लोगों की जानें चली गईं। पुलिस ने तीनों ही मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बेटी की ससुराल से लौट रहे थे कपड़ा व्यापारी

जानकारी के अनुसार, बबेरू कस्बे के प्रभाकरनगर मोहल्ले के रहने वाले राजबहादुर कुशवाहा (45) कपड़ा व्यापारी थे। घर पर ही कपड़े की दुकान खोलकर व्यापार करते थे। बताते हैं कि बीती रात बांदा स्थित बेटी की ससुराल से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

30 नवंबर को धूमधाम से की थी बेटी की शादी

पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई आशीष कुशवाहा का कहना है कि उनके भाई ने 30 नवबंर को अपनी बेटी की शादी की थी। बेटी की ससुराल से वह वापस लौट रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटियां छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें: Banda: बुंदेलखंड-झांसी के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, सुपर स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें-आयुक्त ने दी हरी झंडी

उधर, एक अन्य दुर्घटना में नरैनी थाना क्षेत्र में पिपरहरी के रहने वाले उमेश (28) की बीती रात हादसे में मौत हो गई। बताते हैं कि उन्हें नरैनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह साइकिल से थे। मेडिकल कॉलेज से कानपुर ले जाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

साइकिल और बाइक टक्कर में एक की मौत

एक अन्य हादसे में कस्बे के परइयादाई के 55 वर्षीय अशोक बीती रात खेत से साइकिल से वापस आ रहे थे। कमासिन रोड स्थित आश्रम पद्वति विद्यालय के पास बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अशोक को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चालक का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: बांदा: बेकाबू कार छात्रा को टक्कर मारकर खड़े ट्रक में घुसी, शिक्षक-पत्नी समेत चार घायल

बांदा: बेकाबू कार छात्रा को टक्कर मारकर खड़े ट्रक में घुसी, शिक्षक-पत्नी समेत चार घायल