Bundelkhand Expressway : यूपी को पीएम मोदी की कीमती सौगात, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण
समरनीति न्यूज, जालौन : चित्रकूट के भरतकूप से इटावा तक 296 किमी लंबे और करीब 14850 करोड़ रुपए की लागत से बने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकापर्ण कर दिया।
एक बटन दबाते ही प्रधानमंत्री मोदी ने यह एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित कर दिया। यह एक्सप्रेस-वे सात जिलों को एक लय में जोड़ते हुए आगे बढ़ने का काम करेगा।
जालौन के कैथरी में हुआ लोकार्पण कार्यक्रम
आज लोकार्पण का यह भव्य कार्यक्रम जालौन जिले के कैथरी गांव में बने टोल प्लाजा हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।
ये भी पढ़ें : PM Modi in UP : पीएम मोदी बोले, शॉर्टकट से देश का भला नहीं होता, कुछ नेताओं का भले हो जाए
पीएम मोदी ने कहा कि जनता को यह उपहार देते हुए उनको बेहद खुशी महसूस हो रही है। इस मौके पर बने पंडाल में खचाखच भीड़ रही।
प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए भारी भीड़...
