Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

CBSC रिजल्ट 2022 : 500 में से 500 अंक, बुलंदशहर की तान्या ने रचा इतिहास, भूमिका भी अव्वल

CBSC रिजल्ट 2022 : 500 में से 500 अंक, बुलंदशहर की तान्या ने रचा इतिहास, भूमिका भी अव्वल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : CBSC 12th Result 2022 : यूपी की तान्या सिंह ने रचा इतिहास रच डाला। बुलंदशहर की रहने वाली तान्या ने 12वीं की परीक्षा में 500 में 500 अंक हासिल करते हुए प्रथम स्थान पाया। तान्या बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। रिजल्ट के बाद स्कूल में जबरदस्त खुशियां छाई हैं। भूमिका ने हांसिल किए 500 में 499 अंक इसी स्कूल की एक दूसरी छात्रा भूमिका गुप्ता ने 500 में से 499 अंक हांसिल किए हैं। डीपीएस बुलंदशहर की ही छात्रा सौम्या नामदेव ने 500 में 497 अंक हांसिल किए हैं। बताते हैं कि बुलंदशहर डीपीएस के करीब 250 बच्चों ने यह परीक्षा दी थी। सभी बच्चे पास हो गए हैं। रिजल्ट 100% गया है। पूरा स्कूल स्टाफ इस सफलता से बेहद खुश है। तीनों होनहार छात्राओं के परिवारों में भी खुशियां मनाईं जा रही हैं। ये भी पढ़ें : लखनऊ में कानपुर के व्यापारी ने खुद को DCP बताकर महिला सिपाही को छेड़...
सीएम योगी ने बांदा डीएम अनुराग पटेल को किया सम्मानित

सीएम योगी ने बांदा डीएम अनुराग पटेल को किया सम्मानित

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोकभवन में 16 जुलाई से आयोजित भूजल सप्ताह का समापन किया। सीएम योगी ने ही इसका शुभारंभ भी किया था। सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। सीएम योगी ने भूजल संचयन एवं संवर्धन के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने पर बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल को सम्मानित भी किया। दरअसल, बांदा डीएम श्री पटेल ने जिले में जलसंरक्षण की दिशा में काम किया है।  इस मौके पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और अन्य नेता मौजदू रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा-भाजपा विकास में रखती है यकीन...
साजिशकर्ताओं पर पूर्व विधायक दलजीत सिंह का तीखा हमला, कहा-सीएम योगी से करेंगे मुलाकात

साजिशकर्ताओं पर पूर्व विधायक दलजीत सिंह का तीखा हमला, कहा-सीएम योगी से करेंगे मुलाकात

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं तिंदवारी (बांदा) के पूर्व विधायक ने खुद पर और साथियों पर मुकदमा कराने वाले लोगों पर तीखा हमला बोला है। कहा कि उनके खिलाफ बड़ी साजिश रची गई है। यह भी कहा कि जिन लोगों ने धोखाधड़ी का झूठा आरोप उनके उपर लगाया है, वे सभी गैरकानूनी ढंग से रातों-रात अरबों रुपए की संपत्ति कमाए बैठें हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि वह इस तरह की साजिश से डरने वाले नहीं हैं, बल्कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सारी सच्चाई बताएंगे। झूठा मुकदमा कराने वालों पर करेंगे कार्रवाई की मांग पूर्व विधायक ने कहा कि फतेहपुर में उनपर झूठा मुकदमा कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि बालू कारोबार में उदय उर्फ मुन्ना सिंह और अभय उर्फ पप्पू उनके पार्टनर बने थे। कहा कि तीन खदानें थीं। संयोग से घाटा हुआ तो उनके व उसके साथियों के खिलाफ साजिश...
President Election : द्रौपदी मुर्मू को 64% वोट, यशवंत 3 राज्यों में जीरो

President Election : द्रौपदी मुर्मू को 64% वोट, यशवंत 3 राज्यों में जीरो

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत गई हैं। 64% वोटों से जीतीं मुर्मू अब देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनेंगी। वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी। विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा उनसे बड़े अंतर से हारे हैं। दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4754 वोट पड़े। 53 वोट हुए अमान्य इनमें से 53 वोट अमान्य मिले। द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा को 1877 वोट हासिल हुए। खास बात यह रही कि यशवंत सिन्हा को आंध्र प्रदेश, नागालैंड और सिक्कम से वोट ही नहीं मिले। वह तीनों राज्यों में शून्य पर रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। ये भी पढ़ें : Bundelkhand Expressway : यूपी को पीएम मोदी की कीमती सौगात, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण  ...
दावों की हकीकत : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे उद्घाटन के 5वें दिन ही धंसा, सपा ने सरकार को घेरा

दावों की हकीकत : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे उद्घाटन के 5वें दिन ही धंसा, सपा ने सरकार को घेरा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : पुरानी कहावत है कि जल्दी का काम अच्छा नहीं होता। शायद यह कहावत बुंदेलखंड एक्सप्रेस के रिकार्ड समय में निर्माण के दावों पर सटीक बैठ रही है। जी हां, अपने उद्घाटन के ठीक 5वें दिन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की एक लेन का हिस्सा धंस गया। इसके अलावा भी कई जगहों पर एक्सप्रेसवे धंसा हुआ पाया गया है। सपा पहले ही सरकार को आधे-अधूरे और जल्दबाजी में इसे बनाने और उद्घाटन पर घेर चुकी है। अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने हड़बड़ाहट में एक्सप्रेसवे बनाया। इसका नतीजा सामने है। अखिलेश यादव का यह ट्वीट https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1550090169499656197 यात्रा करने वाले भी रहें सावधान अब विपक्ष को एक और मौका मिल सकता है। उधर, एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों वाहन चालकों के लिए भी यह खबर सावधान करने वाली है क्योंकि कई जगहों पर स...
Accident : बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक मौत-दो गंभीर

Accident : बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक मौत-दो गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, जालौन : हाइवे पर कार को ओवरटेक कर रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक भी हाइवे पर ही पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए हैं। हादसा जालौन के एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाइवे पर पिरौना ओवरब्रिज के पास हुआ। इस दौरान कार सवार तीनों घायलों को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। ये भी पढ़ें : BreakingNews : झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बड़ा हादसा, एक की मौत-5 रेफर, चित्रकूट से लौट रहा था आगरा का परिवार  ...
बांदा : सुसाइड नहीं साजिश थी नवाबटैंक में महिला के कूदने की घटना, सच्चाई से उड़े पुलिस के भी होश

बांदा : सुसाइड नहीं साजिश थी नवाबटैंक में महिला के कूदने की घटना, सच्चाई से उड़े पुलिस के भी होश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला मुख्यालय पर नवाबटैंक के किनारे कुछ दिन पहले एक विवाहिता के कपड़े और सुसाइड नोट रखा मिला था। इसके बाद पुलिस ने नवाबटैंक तालाब में गोताखोरों को उतारकर शव की तलाश भी कराई थी। सभी को अंदेशा था कि विवाहिता ने शायद सुसाइड कर ली है। पुलिस ने गहन जांच में सुसाइड की बात वाला यह घटनाक्रम पूरी तरह से नाटक निकला है। पुलिस ने उस विवाहिता को 13 दिन बाद कानपुर से जिंदा बरामद कर लिया है। उसे सीसामऊ पुलिस ने परिवार वालों के हवाले कर दिया है। महिला ने एसपी के शिकायतीपत्र देकर पति और ससुराल वालों के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया है। यह था पूरा मामला बताते चलें कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव की रहने वाली सुनीता पुत्री मेवालाल ने पुलिस को बताया है कि बीती 3 जुलाई की सुबह आवंतीनगर लोधी कालोनी में स्थित अपनी ससुराल में थी। वह सुबह शौच के लिए गई थी। कुछ लोगों ने उसे पकड़कर बोल...
लखनऊ में कानपुर के व्यापारी ने खुद को DCP बताकर महिला सिपाही को छेड़ा, CCTV देख घरवाले भी लौटे

लखनऊ में कानपुर के व्यापारी ने खुद को DCP बताकर महिला सिपाही को छेड़ा, CCTV देख घरवाले भी लौटे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समिट बिल्डिंग में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कानपुर के बड़े व्यापारी ने खुद को डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस (डीसीपी) बताकर महिला सिपाही से छेड़छाड़ कर दी। अश्लील हरकतें भी कीं। घटना बुधवार रात की है। महिला सिपाही के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद आरोपी की धुनाई भी की। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। परिवार के लोग थाने पहुंचे। पुलिस का कहना है कि दवाब बनाकर छुड़वाने की कोशिश की। कई जगह से फोन भी कराया। लेकिन पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा। समित बिल्डिंग में हुई यह घटना मामले में इंस्पेक्टर विभूतिखंड डा. आशीष मिश्र का कहना है कि कानपुर के मीना टावर स्वरूपनगर का रहने वाला विक्रांत सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह, समिट बिल्डिंग आया था। वह कानपुर में एक स्कूल और होटल का संचालक भी है। बड़ा व्यापारी है। कानपुर का बड़ा व्यापारी है आरोपी बुधवार रात लखनऊ क...
योगी सरकार-02 : PWD के बाद सिंचाई विभाग भी कटघरे में..

योगी सरकार-02 : PWD के बाद सिंचाई विभाग भी कटघरे में..

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय हलचल तेज है। योगी सरकार-02 के 100 दिन पूरे होने के साथ ही मंत्रियों की नाराजगी भी खुलकर सामने आ रही है। पीडब्ल्यूडी के बाद अब सिंचाई विभाग भी तबादलों को लेकर कटघरे में आ गया है। जितिन प्रसाद की नाराजगी सामने आ चुकी है। आज वह पार्टी के वरिष्ठ कद्दावर नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिल रहे हैं। इसके साथ ही अब यूपी के जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटिक के भी इस्तीफा देने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। लेकिन राजनीति के गलियारों में हलचल तेज हो गई है। लखनऊ से दिल्ली तक सियासी गलियारों में हलचल दरअसल, उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री दिनेश खटिक के इस्तीफे की खबर से मंगलवार रात हड़कंप मच गया था। खटीक का आरोप है कि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उनकी संस्तुति पर एक भी तबादला नहीं किया है...
बांदा में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा-भाजपा विकास में रखती है यकीन

बांदा में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा-भाजपा विकास में रखती है यकीन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज दो-दो मंत्रियों का आगमन हुआ। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के कृषि कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही और उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह यहां पहुंचे। सर्किट हाउस में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। उनको पुष्प गुच्छ भेंट किए। अन्य भाजपाइयों ने भी मंत्री का स्वागत किया। उनको अंगवस्त्र भेंट किया। इस मौके पर अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। दरअसल, कृषि कैबिनेट मंत्री श्री शाही आज बांदा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित मिलेट दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया। पढ़िए आज की बड़ी खबर : योगी सरकार-02 : PWD के बाद सिंचाई विभाग भी कटघरे में.. ...