Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

Amroha News : अमरोहा में भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत से कोहराम

Amroha News : अमरोहा में भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत से कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अमरोहा : जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में आज बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यह सड़क हादसा हसनपुर रोड पर उस समय हुआ जब एक भारी वाहन ने आटो को टक्कर मार दी। आटो सवार 5 में चार की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। संभल जिले के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव सारंगपुर माजरा के रहने वाले नौबत सिंह, राज बहादुर, अनुज, देवेंद्र समेत पांच लोग आटो से गाजियाबाद जा रहे थे। ट्रक ने आटो को मारी टक्कर रास्ते में गांव सिहाली जागीर के पास सदाबहार नर्सरी के नजदीक भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। देवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अमरोहा आदित्य लांग्हे भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मृतकों के परिजनों में घटना से कोहराम मच गया है। सभी परिजनों का रो-रोकर ब...
बांदा नगर पालिका की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास

बांदा नगर पालिका की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : नगर निकाय चुनावों की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। चुनावों को लेकर पूरे प्रदेश में सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच सांसद आरके सिंह पटेल और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी 15वें वित्त के अंतर्गत प्रस्तावित 23 परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। इन इलाकों में बननी हैं सीसी सड़कें यह शिलान्यास आवास विकास बी ब्लाक स्थित नवनिर्मित पार्क में कार्यक्रम में हुआ। 14वें वित्त के तहत आवास विकास बी ब्लाक स्थित पार्क एवं अमृत मिशन के तहत अवस्थी पार्क में हुए उच्चीकरण के कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। ये भी पढ़ें : नवागत DM दीपा रंजन ने लिया चार्ज, खनन से लेकर डेंगू तक के सवालों पर दो टूक जवाब  शिलान्यास कार्यक्रम में गायत्रीनगर में तीन सीसी रोड, मोहल्ला शान्तीनगर में आठ सीसी रोड, मोहल्ला आजाद नगर में दो सीसी रोड, मोहल्ला गुलाबबाग, सर्वोदयनगर, मुक्तिधाम क्योटरा, खुटला, जरैली क...
नवागत DM दीपा रंजन ने लिया चार्ज, खनन से लेकर डेंगू तक के सवालों पर दो टूक जवाब

नवागत DM दीपा रंजन ने लिया चार्ज, खनन से लेकर डेंगू तक के सवालों पर दो टूक जवाब

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बदायूं से स्थानांतरित होकर बांदा आईं, नवागत जिलाधिकारी दीपा रंजन ने आज चार्ज ले लिया है। आज सुबह 10 बजे करीब वह जिला कोषागार पहुंचीं। वहां चार्ज लेने की औपचारिकताओं को पूरा किया। इस मौके पर जिले के प्रमुख अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। खास बात यह है कि जिलाधिकारी श्री मति रंजन ने मीडिया के सवालों खनन से लेकर डेंगू तक पर पूछे गए सवालों के दो टूक जवाब दिए। साथ ही अपनी प्राथमिकता भी बताईं। इस दौरान जिले के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता डीएम श्री मति रंजन ने मीडिया से भी बातचीत के दौरान बांदा में खनन क्षेत्र में मिलने वाली चुनौतियों पर पूछे गए सवाल के जवाब में बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र की चुनौतियां से जरूर निपटा जाएगा। ये चुनौतियां हैं। ये भी पढ़ें : Chandra Grahan 2022 : आज ...
कानपुर में NIA के ताबड़तोड़ छापों से हड़कंप, इन संदिग्धों की है तलाश..

कानपुर में NIA के ताबड़तोड़ छापों से हड़कंप, इन संदिग्धों की है तलाश..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए (NIA) ने कानपुर में मंगलवार को ताबड़तोड़ छापे मारे हैं। सूत्रों का कहना है कि यह छापेमारी प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के सक्रिय सदस्यों की तलाश में की गई गई है। सूत्रों की माने तो एनआईए को इस प्रतिबंधित संगठन के 5 संदिग्ध सदस्यों की तलाश है। दो संदिग्धों को उठाए जाने की खबर इतना ही नहीं खबर मिल रही है कि बांसमंडी के बेबिस कंपाउंड से दो संदिग्धों को उठा लिया गया है। इस दौरान अनवरगंज थाने की पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रही। हालांकि, पुलिस अधिकारी अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं। बताते चलें कि पापुलर फ्रंट आफ इंडिया की कानपुर और लखनऊ में काफी गहरी पैठ रही है। माना जा रहा है कि पीएफआई के काफी सदस्य कानपुर में छिपे हुए हैं। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आड़ में हुए बवाल और 3 जून को हुए बवाल में भी पीएफआई...
Lucknow : अभिनेत्री Priyanka Chopra का लखनऊ में ऐसा रहा दूसरा दिन..

Lucknow : अभिनेत्री Priyanka Chopra का लखनऊ में ऐसा रहा दूसरा दिन..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Actress Priyanka Chopra In Lucknow अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज दूसरे दिन भी लखनऊ में रहीं। मंगलवार को उन्होंने वीरांगना अवंती बाई बाल एवं महिला चिकित्सालय (डफरिन) में पहुंचकर बच्चों से बात की। उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। उधर, actress priyanka के आने के कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही कर्मचारी तैयारियों में जुटे थे। अस्पताल के प्रशासनिक भवन को गमलों से सजाया गया था। कर्मचारियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी काफी ज्यादा नजर आई। तैयारियों को लेकर रहीं काफी सरगर्मियां इसके बाद प्रसिद्ध अभिनेत्री और यूनिसेफ की गुडविल अंबेसडर प्रियंका चोपड़ा अस्पताल पहुंचीं। वहां प्रियंका ने डफरिन अस्पताल में सिक न्यूबार्न क्रिटिकल केयर यूनिट (एसएनसीयू) का दौरा किया। Unicef की टीम के साथ पहुंचीं प्रियंका अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सबसे पहले यूनिसेफ (UNICEF) की टीम के साथ ड...
Chandra Grahan 2022 : आज UP में भी दिखेगा चंद्रग्रहण, कहां-कितने बजे-पढ़िए पूरी खबर

Chandra Grahan 2022 : आज UP में भी दिखेगा चंद्रग्रहण, कहां-कितने बजे-पढ़िए पूरी खबर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : Chandra Grahan 2022 : आज मगंलवार को साल का आखिरी चंद्रग्रहण है। साथ ही सूतक काल भी शुरू हो गया है। आज गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा भी है। इसी सबके बीच यह साल का अंतिम चंद्र ग्रहण पड़ रहा है जो भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखेगा। दरअसल, यह साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण है। इससे पहले 2022 में 16 मई को पहला चंद्र ग्रहण लगा था। हालांकि, पहला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था, लेकिन आज अंतिम चंद्रग्रहण भारत के कई राज्यों में दिखाई देगा। इनमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। इस समय भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण प्रयागराज में जवाहर तारामंडल के निदेशक डा. वाई. रविकिरण का कहना है कि आज पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 19 मिनट तक प्रभावित रहेगा। यह साल का अंतिम चंद्रग्रहण कुल 3 घंटे 40 मिनट तक प्रभावित रहेगा। इसे भ...
UP : ढोल फटा तो निकला लाखों का कैश, पुलिस भी हैरान-पढ़िए पूरी खबर..

UP : ढोल फटा तो निकला लाखों का कैश, पुलिस भी हैरान-पढ़िए पूरी खबर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, पीलीभीत : हिंदी कामेडी फिल्म ढोल तो आपको याद होगी ही। पूरी फिल्म एक ढोल के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। आखिर में पता चलता है कि ढोल में लाखों रुपए का कैश था। बहरहाल, ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। दरअसल, पीलीभीत के रहने वाले एक कार ड्राईवर ने दिल्ली में अपने मालिक को 20 लाख रुपए का चूना लगा दिया। इसके बाद भागकर अपने घर पीलीभीत चला आया। दिल्ली पुलिस ने लोकल फोर्स के साथ मारी रेड पीलीभीत के अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पीलीभीत का रहने वाला पवन दिल्ली के रहने वाले बीके सब्बरवाल की कार चलाता था। 2 नवंबर 2022 को पवन कार से उनको लेकर कनाट प्लेस गया था। वहां गाड़ी में रखे 20 लाख कैश और कार की चाबी लेकर चकमा देकर भाग निकला। शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने पीलीभीत पुलिस की मदद से चालक पवन के घर बिलसंडा थाना पुलिस के साथ छापेमारी की।...
Photos : लखनऊ में अभिनेत्री Priyanka Chopra, आंगनबाड़ी बच्चों-महिलाओं से मिलीं

Photos : लखनऊ में अभिनेत्री Priyanka Chopra, आंगनबाड़ी बच्चों-महिलाओं से मिलीं

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज दो दिन के लिए राजधानी लखनऊ पहुंचीं। यहां निगोहां के लालपुर गांव में वह आंगनबाड़ी बच्चों और महिलाओं से मिलीं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अगले दो दिन लखनऊ में ही रुकेंगी। इस दौरान वह कई सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाली हैं। बताते हैं कि लालपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों के पोषण आहार के बारे में पूरी जानकारी लेते हुए बातचीत की। आंगनबाड़ी केंद्र में कुल 11 बच्चे आए हुए थे। बच्चे क्या खाते हैं और कितना पोषण लेते हैं। इसके बारे में अभिनेत्री ने सारी बातें जानी। आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर प्रियंका चोपड़ा की एक झलक देखने के लिए कई गावों के लोगों की भारी भीड़ वहां जुटी रही। दरअसल, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा वर्ष 2016 में यूनिसेफ के नए गुडविल एंबेसडर के रूप में चुनी गईं हैं। इसी सिलसिले में वह...
बांदा : ठेकेदार का शव पेड़ से लटकता मिला, छेड़छाड़ को लेकर पिटाई के बाद से था लापता

बांदा : ठेकेदार का शव पेड़ से लटकता मिला, छेड़छाड़ को लेकर पिटाई के बाद से था लापता

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : छेड़खानी के आरोप में पिटाई के बाद से लापता एक ठेकेदार का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। बताते हैं कि ठेकेदार पैरों से दिव्यांग भी था। परिवार के लोगों ने हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि बांदा जिले के बिसंडा कस्बे के ग्राम बनईपुर के रहने वाले देवराज बेटा दिव्यांग सुशील (24) दिल्ली में मकान बनवाने की ठेकेदारी करता है। चार महीने पहले वह दिल्ली से घर लौटा था। वह घर से दुकान में सोने जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस बोली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई मृतक के भाई आशाराम का कहना है कि रात में गांव में रहने वाले एक परिवार के लोग उनके भाई के खिलाफ लड़की से छेड़खानी का उलाहना देने आए थे। इसके बाद उनके भाई का शव लटकता हुआ मिला है। मां राजाबाई बेटे का शव देखकर बदहवास सी हो गईं। थाना प्रभारी कृपाशंकर मिश्रा का कहना है कि फिलहाल म...
UP : ट्रेन बजाती रही हार्न, ट्रैक पर चलता रहा इंजीनियरिंग छात्र, उड़ गए चीथड़े

UP : ट्रेन बजाती रही हार्न, ट्रैक पर चलता रहा इंजीनियरिंग छात्र, उड़ गए चीथड़े

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : एक छोटी सी लापरवाही किस तरह जानलेवा हो जाती है, इसका जीता-जागता उदाहरण आज कानपुर में देखने को मिला। ट्रैन हार्न बजाती रही, वहीं पटरी पर इंजीनियरिंग का छात्र कानों में ईयर फोन लगाकर चलता रहा। कुछ ही देर में ट्रेन की चपेट में आकर उसके चीथड़े उड़ गए। वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के शव की पहचान कराई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। बिठूर के इंजीनियरिंग कालेज का छात्र था मृतक मरने वाला छात्र बिठूर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज मंधना में बीटेक में दूसरे साल की पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय वह हास्टल से बाल कटवाने के लिए जा रहा था। उसे मंधना चौराहे पर स्थित एक सैलून की दुकान पर जाना था। इसी बीच छपरा एक्सप्रेस की चपेट में आ...