Sunday, October 25सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

कानपुर के घाटमपुर में सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत 

कानपुर के घाटमपुर में सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : घाटमपुर कस्बे से मूसानगर जाने वाली रोड पर आज बुधवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मामा-भांजे की मौत हो गई। यह दुर्घटना बुधवार को ट्रक और बाइक की टक्कर से हुई है। दोनों इटावा के रहने वाले थे। मृतकों की जेब से मिले मोबाइल के जरिए उनके परिवार के लोगों से पुलिस का संपर्क हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि इटावा के रहने वाले अनिल वर्मा (40) कोआपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं। मोबाइल से हो सका परिवार से संपर्क आज सुबह अपनी बाइक से अपने भांजे गौरव उर्फ पारस (35) को लेकर किसी काम से फतेहपुर के लिए निकले थे। रास्ते में मूसानगर रोड पर चौराहे के पास एक पब्लिक स्कूल के नजदीक अज्ञात ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों मामा-भांजे ट्रक के पहिए के नीचे आ गिरे। दोनों की मौके पर ही बड़े दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो ...
कानपुर : थाने के पीछे जर्जर मकान में थी नकली सीमेंट फैक्ट्री, 3 गिरफ्तार 

कानपुर : थाने के पीछे जर्जर मकान में थी नकली सीमेंट फैक्ट्री, 3 गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के बर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारते हुए एक नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री एक जर्जर मकान में चल रही थी। पुलिस ने वहां से 3 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। साथ ही मौके से हजारों बोरी सीमेंट भी बरामद की हैं। बर्रा थाना क्षेत्र का है मामला बताया जाता है कि बर्रा थाने के पीछे विश्वबैंक डी-ब्लाक में एक जर्जर मकान में काफी समय से नकली सीमेंट बनाने का काम चल रहा था। बताते हैं कि कई नामी कंपनियों के नाम से नकली सीमेंट तैयार की जा रही थी। आज बुधवार को पुलिस ने जानकारी पर छापेमारी की कार्रवाई की। ये भी पढ़ें : UP STF : भारतीयों को 1 अरब का चूना लगाने वाले 4 नाईजीरियन गिरफ्तार पुलिस ने मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि फैक्ट्री मालिक मौके पर मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भाग निकला है। मामले में...
कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव : बलजीत सिंह अध्यक्ष और राकेश तिवारी महामंत्री घोषित

कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव : बलजीत सिंह अध्यक्ष और राकेश तिवारी महामंत्री घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज मंगलवार देर शाम कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए। इन चुनावों में अध्यक्ष और महामंत्री के पदों पर देर शाम परिणाम घोषित हुए। अध्यक्ष पद पर बलजीत सिंह यादव ने 1787 मतों के साथ जीत दर्ज कराई। वहीं महामंत्री पद पर राकेश कुमार तिवारी 2087 मतों के साथ विजयी रहे। बता दें कि महामंत्री पद पर राकेश तिवारी शुरू से ही बढ़त बनाए रहे। वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष पद पर बलजीत सिंह ने तगड़ी टक्कर देते हुए जीत दर्ज कराई। विजयी घोषित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत हालांकि, वोटों की गिनती थोड़ी देरी से शुरू होने के कारण वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के मतों की काउंटिंग नहीं हो सकी। विजयी घोषित होने के बाद दोनों पदाधिकारियों का बड़ा ही जोरदार स्वागत हुआ। ये भी पढ़ें : कानपुर महापौर प्रमिला पांडे पर चट्टा संचालकों का पथराव, एक घायल इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलजीत या...
बड़ी वारदात : बांदा में डिग्री कालेज प्रवक्ता के इकलौते बेटे की अपहरण के बाद हत्या

बड़ी वारदात : बांदा में डिग्री कालेज प्रवक्ता के इकलौते बेटे की अपहरण के बाद हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले एक बड़ी वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है। डिग्री कालेज के प्रवक्ता के इकलौते बेटे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है। मामला जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव का है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। एसपी के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उठने दिया शव गांव के लोग पहले कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी के आश्वासन पर गांव के लोग शांत हुए और इसके बाद पुलिस शव को उठा सकी। बताया जाता है कि चौसड़ गांव के रहने वाले राजेश कुशवाहा भागीरथी महाविद्यालय में भूगोल के प्रवक्ता हैं। उनका बेटा प्रिंस (8) सोमवार को 10 बजे से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। परिजनों ने ओरन पुलिस चौकी से लेकर बिसंडा थाने पर भी सू...
‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय पहुंचीं महिला आयोग सदस्या प्रभा गुप्ता, महिलाओं पर कही बड़ी बात

‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय पहुंचीं महिला आयोग सदस्या प्रभा गुप्ता, महिलाओं पर कही बड़ी बात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, व्यक्तित्व
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : बेटियां खुद को सुरक्षित बनाने के लिए आर्थिक रूप से भी ताकतवर बनें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बेटियों की सुरक्षा के लिए गंभीर कदम उठा रहे हैं। 'मिशन शक्ति' इसी क्रम में एक बड़ा प्रयास है जो मील का पत्थर साबित होगा। ये बातें 'समरनीति न्यूज' के कार्यालय में आईं महिला आयोग की सदस्या प्रभा गुप्ता ने कहीं। कुटीर उद्योगों में महिलाओं के कोटे की सिफारिश 'समरनीति न्यूज' के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज सिंह शुमाली से उन्होंने कई खास बिंदुओं पर बात की। आयोग सदस्या ने सबसे खास बात यह कही कि उनके द्वारा हाल ही में जिलाधिकारी बांदा को सुझाव दिया गया है कि कुटीर उद्योगों में महिलाओं के लिए एक कोटा निर्धारित किया जाए। इससे महिलाओं की कुटीर उद्योगों में सहभागिता बढ़ेगी और उनको स्वाबलंबी बनाने की दिशा में एक कारगर पहल हो सकेगी। एक और खास उन्होंने कही कि वह जल्द ही मुख्यमंत्र...
बांदा में नवरात्री पर डांडिया गरबा नाइट का आयोजन

बांदा में नवरात्री पर डांडिया गरबा नाइट का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्थानीय भारत इंपीरियल होटल के सभागार में एक स्टूडियो द्वारा नवरात्रि महापर्व के अवसर पर उत्सव नाम से डांडिया गरबा नाइट का आयोजन किया गया। कोरोना महामारी के कारण आयोजन गत वर्षों की तुलना मे अति सूक्ष्म रूप में किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रंग-बिरंगे आकर्षक परिधानों में सजी छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा नृत्य रहा। बच्चों ने राजस्थानी व हरियाणवी लोक नृत्य के साथ डांडिया व गरबा नृत्य द्वारा मां दुर्गा की आराधना की। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार सनी ने किया। डायरेक्टर निशा गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रभा गुप्ता (सदस्य, राज्य महिला आयोग), राजकुमार राज विनोद जैन, रामभरत तोमर, आशा सिंह, संतोष गुप्ता, छाया सिंह, श्रद्धा निगम, अमित सेठ भोलू, संजय काकोनिया, रजत सेठ, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बलिया क...
बुंदेलखंड में ‘मिशन शक्ति’ :  IG ने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया

बुंदेलखंड में ‘मिशन शक्ति’ : IG ने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूटधाम मंडल के आईजी/डीआईजी के. सत्यनारायण ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्र कबरई थाने में महिला डेस्क का उद्घाटन किया। इस मौके पर आईजी श्री नारायणा ने कहा कि थानों पर अपनी समस्याएं लेकर आने वाली महिलाओं की बात आसानी से जल्द सुनी जा सकेगी। इतना ही नहीं पीड़ित महिलाएं अपनी बात को आसानी से बिना संकोच कह सकेंगी। चौपाल लगाकर किया जागरूक इस मौके पर उनके साथ महोबा के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। आईजी ने मिशन शक्ति टीम के साथ चौपाल लगाकर कबरई क्षेत्र की महिलाओं/बालिकाओं को उनकी सुरक्षा/आत्म-सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरुकता की बातें बताईं। कहा कि महिला हेल्प लाइन नंबर 1090/112/181 पर कोई भी पीड़ित बेटी अपनी समस्या निसंकोच बता सकती है। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस का बड़ा खुलासा : पति ही निकला हत्यारा, महिला का नग्न शव मिलने का माम...
बांदा : राज्य मंत्री बोले, गरीब-अमीर सभी को मील का पत्थर होगी मशरूम खेती 

बांदा : राज्य मंत्री बोले, गरीब-अमीर सभी को मील का पत्थर होगी मशरूम खेती 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मांसाहारी लोग खाने के विभिन्न श्रोतों से प्रोटीन प्राप्त कर लेते है, लेकिन शाकाहारी लोग अपने खाने में कुछ ही दालों, सब्जियों अथवा कुछ चुनिंदा अनाज से ही प्रोटीन प्राप्त करते हैं। ऐसा हर व्यक्ति, खासकर गरीब की थाली के लिए संभव नहीं है। इसलिए खास बात यह है कि मशरूम की खेती और उत्पादन से गरीब से लेकर हर वर्ग के लिए न सिर्फ प्रोटीन की पूर्ति हो सकती है, बल्कि स्वरोजगार के रास्ते भी खुल जाते हैं। मुख्य अतिथि बनकर शामिल हुए राज्यमंत्री ये बातें बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय वेब सेमिनार में राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहीं। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ने कहा कि मशरूम की खेती युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं बेरोजगारों के लिए बहुत उपयोगी है। सेहत की दृष्टि से भी और रोजगार की भी। ये भी पढ़ें : By Election-2020 : BJP List – बांगरमऊ में बै...
बांदा : महिला आयोग सदस्या प्रभा गुप्ता ने कहा, योगी सरकार बेटियों के साथ

बांदा : महिला आयोग सदस्या प्रभा गुप्ता ने कहा, योगी सरकार बेटियों के साथ

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक सांस्कृतिक इंस्टीट्यूट द्वारा चलाए गए अभियान 'हौसले की उड़ान' महिला आत्मरक्षा अभियान के निशुल्क साप्ताहिक शिविर का सोमवार को धूमधाम से समापन हो गया। शिविर दौरान पूरे एक सप्ताह बेटियों ने आत्मरक्षा के गुण सीखे। साथ ही खुद को आत्मनिर्भर बनाने की बातों को जाना। आज समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महिला आयोग की सदस्या प्रभा गुप्ता मौजूद रहीं। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज में आज बेटियों को खुद को मजबूत बनाने के लिए आगे आना होगा। इंस्टीट्यूट द्वारा चलाए गए अभियान का समापन उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ है, इसलिए बेटियों को हर मदद मिलेगी। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में समापन के दौरान मार्शल आर्टस सीख रहीं छात्राओं द्वारा ड्रामा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसमें सेल्फ डिफेन्स के तौर-तरीके दिखाए गए। शिवानी वर्...
बांदा में प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों का बड़ा प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

बांदा में प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों का बड़ा प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सोमवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने बांदा में प्रदेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। महिला अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति सपाईयों ने कहा कि इस वक्त कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधी सत्ता के संरक्षण में पल रहे हैं। प्रदर्शन के बाद सपाईयों ने राज्यपाल के संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। दरअसल, प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के युवजन सभा, छात्र सभा, लोहिया वाहिनी समेत कई फ्रंटल संगठनों ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशासन ने कर रखा था बड़ा इंतजाम लोहिया नगर (बिजलीखेड़ा) स्थित पार्टी कार्यालय से सपाइयों का हुजूम जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करता हुआ कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुआ। नारेबाजी के दौरान सपाइयों की पुलिस के साथ तकरार भी हुई। हालांकि, प्रशासन ने पहले से ही बड़ी संख्या में फोर्स लगाकर स्थिति की संभालन...