Monday, September 28सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

झांसी में मेजर ध्यानचंद के बेटे राजकुमार सिंह का निधन, शोक की लहर

झांसी में मेजर ध्यानचंद के बेटे राजकुमार सिंह का निधन, शोक की लहर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, झांसी: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार सिंह (81) का निधन हो गया। झांसी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि राजकुमार सिंह लंबे समय से अर्थराइटिस से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है। कई देशों के खिलाफ खेल चुके थे राजकुमार सिंह बता दें कि राजकुमार सिंह भी हॉकी के शानदार खिलाड़ी रहे हैं। उनके भाई और पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राजकुमार सिंह ने भारत की ओर से जर्मनी, फ्रांस समेत कई देशों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। ये भी पढ़ें: नहीं रहे देश को 3 स्वर्ण दिलाने वाले महान हाॅकी खिलाड़ी बलवीर सिंह दोसांझ राजकुमार सिंह रेलवे में स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत रहे। शनिवार को उन्हें झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गय...
बांदा के शंकरनगर में छात्र शिवम गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, पुलिस बोली..

बांदा के शंकरनगर में छात्र शिवम गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, पुलिस बोली..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के शंकर नगर में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, फतेहगंज निवासी कल्लू प्रसाद गुप्ता के बेटे शिवम गुप्ता (22) शहर के शंकर नगर में किराए के मकान में रहते थे। बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे शिवम गुप्ता शिवम बांदा के राजा देवी डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे। बीती 8 सितंबर को वह घर से बांदा पहुंचे। बताया जाता है कि रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। जानकारी होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वह दो बहनों में इकलौते भाई थे। अचानक इस अनहोनी से परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पिता चाय की गुमटी लगाते हैं। मामले में बांदा कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच ...
बसपा में भूचाल! मायावती बोलीं-मेरे खिलाफ चल रहे षडयंत्र 

बसपा में भूचाल! मायावती बोलीं-मेरे खिलाफ चल रहे षडयंत्र 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर है। मायावती के बयान से बसपा में भूचाल आ गया है। दरअसल, बसपा मुखिया मायावती ने कार्यकर्ताओं से ऐसे लोगों से सावधान रहने को कहा है, जो उनकी सेहत को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। कहा- 'ससुर के दिमाग से चल रहा आकाश आनंद' बसपा मुखिया मायावती ने रविवार को बयान जारी किया है। मायावती ने कहा है कि बीते एक-दो दिन से पार्टी के लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है कि 'मैं काफी बीमार हूं।' इसीलिए सीधे मीडिया में न आकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हूं। ये भी पढ़ें: यूपी: बागी हुए बीजेपी के पूर्व मंत्री, स्कूलों को बंद करने का खुलेआम विरोध अपने बयान में बसपा सुप्रीमो ने खुलासा करते हुए कहा कि मेरे निवास स्थान पर पार्टी इंचार्ज आलोक कुमार के पास बीती रात आकाश आनंद का फोन आया था। उन्होंने पूछा कि क्या बहनजी बीमार हैं। बाद ...
यूपी: बागी हुए बीजेपी के पूर्व मंत्री, स्कूलों को बंद करने का खुलेआम विरोध

यूपी: बागी हुए बीजेपी के पूर्व मंत्री, स्कूलों को बंद करने का खुलेआम विरोध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बीजेपी के दलित चेहरे और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर बागी होते दिख रहे हैं। पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर रविवार को अपनी ही पार्टी बीजेपी पर हमलावर हो गए। उन्होंने अपने संगठन पारख महासंघ के बैनर तले राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आत्मसम्मान रैली का आयोजन किया। इस रैली में पूर्व मंत्री ने सरकारी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का खुलकर विरोध किया। पूर्व मंत्री ने की आत्मसम्मान रैली बीजेपी के पूर्व सांसद कौशल किशोर ने कहा कि पूरे देश में लगभग 90 हजार सरकारी स्कूलों को बंद किया जा चुका है। यह लोगों के आत्मसम्मान पर सीधा हमला है। ये भी पढ़ें: यूपी भाजपा की कमान अब विनोद तावड़े के हाथों, लंबे समय बाद मिला प्रभारी कहा कि नौकरी में आउटसोर्सिंग व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों का शोषण जारी है। पारख महासंघ इसके खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा। बीजेपी के पूर्व मंत्र...
बांदा में दर्दनाक हादसे, 3 बहनों के इकलौते भाई अंशु समेत दो जिंदगियां खत्म

बांदा में दर्दनाक हादसे, 3 बहनों के इकलौते भाई अंशु समेत दो जिंदगियां खत्म

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसों में दो जिंदगियां खत्म हो गईं। इनमें से एक हादसा गिरवां थाना क्षेत्र में हुआ। वहीं दूसरा देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। गिरवां में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जाम खुलवाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र में बीती रात लोडर ने युवक को रौंद दिया। देहात कोतवाली और गिरवां में हादसे मृतक की पहचान तिंदवारी क्षेत्र के भुजरख गांव  निवासी 19 वर्षीय अंशु वर्मा के रूप में हुई है। बताते हैं कि वह शौच के लिए जा रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र में लोडर ने कुचल दिया। सीओ सदर सौरभ सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें: बांदा: ‘अपनी मर्जी से…’, सुसाइड नोट छोड़ युवती ने नदी में छलांग लगाई मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। उधर, गिरवां थाना क्षेत्...
बांदा जिला जज ने किया लोक अदालत का उद्घाटन-1,23,708 वाद निपटे

बांदा जिला जज ने किया लोक अदालत का उद्घाटन-1,23,708 वाद निपटे

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला जज श्रीमती अल्पना ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीएच सिंह के अनुसार मुख्यालय के अलावा अतर्रा/बबेरू/नरैनी में राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन हुआ। तहसील मुख्यालयों पर भी लोक अदालतें लोक अदालत में कुल 1,23,708 वाद सुलह-समझौते के आधार पर निपटाए गए। साथ ही अर्थदंड भी वसूल किया गया। उद्घाटन के मौके पर समस्त न्यायिक अधिकारी, विमल कुमार सिंह, राजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: ‘वरना कूद जाऊंगा’, पुल पर 2 घंटे ड्रामा, फिर आई प्रेमिका और सीधे जेल गया प्रेमी  https://samarneetinews.com/former-mla-rajkaran-kabir-banda-scuffle-cm-yogi/ https://samarneetinews.com/banda-lover-bridge-drama-jail/ https://samarneetinews.com/banda-girl-jumps-river-suicide-note/  ...
बांदा: ‘अपनी मर्जी से…’, सुसाइड नोट छोड़ युवती ने नदी में छलांग लगाई

बांदा: ‘अपनी मर्जी से…’, सुसाइड नोट छोड़ युवती ने नदी में छलांग लगाई

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: 'मैं अपनी मर्जी से जान दे रही हूं, किसी का कोई हाथ नहीं है।' पर्ची में सुसाइड नोट लिखकर एक युवती ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट के रूप में एक पर्ची और 50 रुपए का नोट दुपट्टे से बंधा रखा मिला। युवती की जूतियां भी पास में रखी थीं। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बांदा-फतेहपुर मार्ग में स्थित पुल पर दो घंटे जाम लगाए रखा। बाद में समझाकर उन्हें शांत किया गया। एएसपी शिवराज का कहना है कि एनडीआरएफ टीम को सूचना भेजी गई है। युवती की तलाश कराई जा रही है। कमासिन के दांदौ घाट पुल का मामला जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के कठार गांव के शिवकुमार यादव की बेटी संगीता (19) शनिवार सुबह घर से निकली। इसके बाद दांदौ घाट पर बने यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी। ये भी पढ़ें: बांदाः गनर से दबंगई मामला-अपनी ही सरकार में नेता की मुख्यमंत्री स...
बांदा: ‘वरना कूद जाऊंगा’, पुल पर 2 घंटे ड्रामा, फिर आई प्रेमिका और सीधे जेल गया प्रेमी

बांदा: ‘वरना कूद जाऊंगा’, पुल पर 2 घंटे ड्रामा, फिर आई प्रेमिका और सीधे जेल गया प्रेमी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक फिल्मी घटनाक्रम ने सभी को चौंकाकर रख दिया। एक युवक प्रेमिका से शादी कराने की जिद में केन नदी पर बने रेलवे ब्रिज पर चढ़ गया। प्रेमिका से शादी न कराए जाने पर नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रेमिका के पहुंचने पर युवक पुल से नीचे उतरा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एएसपी शिवराज ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ कथित प्रेमिका ने मुकदमा दर्ज करा रखा था। पुलिस युवक को गिरफ्तारी के लिए तलाश रही थी। यू-ट्यूबर था जेल गया युवक विकास शर्मा जानकारी के अनुसार, चमरौड़ी निवासी विकास शर्मा सुबह लगभग 6 बजे शहर से सटे केन नदी पुल पर पहुंचा। वहां बने रेलवे ब्रिज की ऊंची रेलिंग पर चढ़कर बैठ गया। लोगों का ध्यान उधर गया तो कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना पर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल...
यूपी में दो DM समेत 5 IAS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें तबादला सूची

यूपी में दो DM समेत 5 IAS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें तबादला सूची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: योगी सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जालौन और बहराइच में नए जिलाधिकारी भेजे गए हैं। वहीं तीन अन्य आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। विशेष सचिव समीर बने DM जालौन तबादला सूची के अनुसार, जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को बहराइच का नया डीएम बनाया गया है। वहीं विशेष सचिव (यूपी डेस्को) समीर को जालौन का डीएम नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।माना जा रहा है अभी कुछ और अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची ...
बांदाः गनर से दबंगई मामला-अपनी ही सरकार में नेता की मुख्यमंत्री से गुहार, पुलिस ने भद्द पिटवाई

बांदाः गनर से दबंगई मामला-अपनी ही सरकार में नेता की मुख्यमंत्री से गुहार, पुलिस ने भद्द पिटवाई

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अपनी ही सरकार में बांदा के एक नेता को कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगानी पड़ गई। बीजेपी पूर्व विधायक राजकरन कबीर और उनके परिवार की मौजूदगी में नशेबाज युवकों ने गनर से धक्कामुक्की व गालीगलौज की। भले ही पुलिस ने आज शाम आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया हो, फिर भी कार्रवाई में देरी से खाकी ने भद्द पिटवा ली। सोशल मीडिया पर दबंगई का वायरल वीडियो देख लोग हैरान पुलिस ने शाम को गनर से अभद्रता करने वाले अभिषेक त्रिपाठी पुत्र मायाराम त्रिपाठी निवासी खुरहंड (गिरवां) को गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर करने में इतनी देरी हुई कि पूर्व नरैनी विधायक कबीर का सब्र टूट गया। उन्होंने मुख्यमंत्री को टैग करते हुए पोस्ट लिखी। बाद में बांदा पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसे दो गाड़ियों की टक्कर के बाद विवाद बता दिया। जबकि घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। सब देख रहे थे ...