Wednesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

हनुमान जन्मोत्सव: पवन पुत्र के दर्शनों को मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

हनुमान जन्मोत्सव: पवन पुत्र के दर्शनों को मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्क: आज भगवान राम के सच्चे भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव है। पूरे देश में रामभक्त के दर्शनों के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पवन से भी अधिक वेगवान भगवान शिव के 11वें अवतार रामभक्त श्री हनुमान जन्मोत्सव पर अद्भुत संयोग हैं। राजधानी लखनऊ के साथ-साथ पूरे प्रदेश में हनुमान दर्शनों को भारी भीड़ उमड़ी। बांदा संकट मोचन मंदिर के मुख्य पुजारी उमा शंकर दास ने भक्तों को प्रसाद बांटा। पांच ग्रहों की युति से बना दुर्लभ पंचग्रही योग बताया कि पांच ग्रहों की युति से मिलकर पंचग्रही योग बना है। इस दुर्लभ संयोग में हनुमान जी की आराधना से भक्तों के बिगड़े काम बड़ी आसानी से बनने के योग हैं। हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के हनुमान मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों-हरी पत्तियों और ध्वजा-पताकाओं से सजाया गया है। जय सियाराम-जय हनुमान के नारों से गूंजे मंदिर एक और खास बात यह है क...
यूपी में व्यवसाई से 1 लाख की लूट, बाइक से गिराकर वारदात-पुलिस तलाश में जुटी

यूपी में व्यवसाई से 1 लाख की लूट, बाइक से गिराकर वारदात-पुलिस तलाश में जुटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बाइक सवार व्यवसाई से बदमाशों ने एक लाख से ज्यादा की नगदी लूट ली। लूट की यह वारदात उस समय हुई जब व्यवसाई बाइक से पेमेंट लेकर घर लौट रहे थे। बताते हैं कि बदमाशों ने बाइक से ओवरटेक कर पहले व्यवसाई को गिरा दिया। इसके बाद रुपए से भरा बैग लेकर भाग गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। सीओ अतर्रा का कहना है कि जल्द से जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। ओवरटेक कर पहले बाइक से गिराया फिर.. जानकारी के अनुसार, कस्बे के नरैनी रोड के कैलाश चंद्र गुप्ता नमकीन का थोक व्यापारी हैं। बताते हैं कि गुरुवार को वह बदौसा में उन दुकानदारों से पेमेंट लेकर लौट रहे थे, जिनके यहां ये भी पढ़ें: ‘बाॅडीबिल्डिंग से पति नपुंसक’, मायावती की भतीजी के ससुरालियों पर विस्फोटक आरोप-7 पर मुकदमा उनका माल जाता है। ...
बांदा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन-ज्ञापन

बांदा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन-ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: निजी स्कूलों में मनमाने ढंग से बढ़ाई गई फीस को लेकर कांग्रेस ने आज बांदा में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पैदल मार्च कर कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्राइवेट स्कूल मनमाने ढंग से फीस बढ़ा रहे हैं। बांदा समेत यह स्थिति पूरे प्रदेश में है। किताबों-यूनिफार्म में ले रहे कमीशन इनपर लगाम कसनी जरूरी है। साथ ही किताबें और यूनिफॉर्म मनमाने दामों पर खरीदवा कर कमीशन ले रहे हैं। अभिभावकों पर चुनिंदा दुकानों से खरीददारी का दबाव भी बना रहे हैं। इस मौके पर बांदा जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित के अलावा शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, बीलाल, सन्तोष द्विवेदी, आकाश दीक्षित, आदित्य कुमार सिंह, सत्यप्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में 3 य...
वाराणसी में पीएम मोदी, इस मामले में यूपी को पूरे देश में बताया नंबर-वन..

वाराणसी में पीएम मोदी, इस मामले में यूपी को पूरे देश में बताया नंबर-वन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी पहले विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। पीएम मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी में 39 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया। 39 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण साथ ही जनसभा को संबोधित किया। 3 बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। 21 उत्पादों को जीआई टैग दिया। पीएम मोदी ने कहा कि यूपी जीआई टैग में देश में नंबर-वन है। यह भी कहा कि जीआई टैग अब पहचान का नया पासपोर्ट हो गया है। ये भी पढ़ें: राणा सांगा विवाद: सपा सांसद ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा, कहा-घर पर हो चुका हमला कहा कि इससे यूपी की मिट्टी की खुशबू सरहदों पार भी जाएगी। सीएम योगी ने मंच पर प्रधानमंत्री का सम्मान करते ह...
बांदा में 3 युवतियों से रेप के हाई प्रोफाइल मामले की सुनवाई 23 को

बांदा में 3 युवतियों से रेप के हाई प्रोफाइल मामले की सुनवाई 23 को

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 3 युवतियों को नौकरी का झांसा देकर महीनों दुष्कर्म करने के हाई प्रोफाइल मामले में आरोपियों की पहली पेशी गुरुवार को हुई। चारों आरोपियों को हीरो एजेंसी के मालिक आशीष अग्रवाल, गुटखा कारोबारी स्वतंत्र साहू, ठेकेदार लोकेंद्र सिंह चंदेल और नवीन विश्वकर्मा को कोर्ट लाया गया। शहर के बड़े व्यापारी-ठेकेदार हैं आरोपी इन चारों की पेशी बांदा की एससी/एसटी कोर्ट में हुई। सरकारी अधिवक्ता विमल सिंह ने बताया कि कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 23 अप्रैल लगाई है। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों में से किसी के अधिवक्ता ने जमानत के लिए अर्जी नहीं दी है। यह है पूरा मामला बताते चलें कि युवतियों ने 22 मार्च को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। कहा था कि तीनों आरोपियों से नवीन ने उन्हें मिलवाया। आरोप है कि तीनों ने नौकरी देने के नाम पर उनका यौन शोषण किया गया। संबंधि...
‘बाॅडीबिल्डिंग से पति नपुंसक’, मायावती की भतीजी के ससुरालियों पर विस्फोटक आरोप-7 पर मुकदमा

‘बाॅडीबिल्डिंग से पति नपुंसक’, मायावती की भतीजी के ससुरालियों पर विस्फोटक आरोप-7 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बसपा मुखिया मायावती की भतीजी एलिस ने अपने पति, सास-ससुर समेत ससुरालियों पर विस्फोटक आरोप लगाए हैं। ससुराल पक्ष के 7 लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कराया है। कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा हापुड़ नगर कोतवाली में दर्ज हुआ है। बसपा मुखिया की भतीजी ने आरोप लगाया है कि बाॅडीबिल्डिंग से पति नपुंसक हो गया है। अब बच्चे पैदा करने के लिए जेठ-ससुर यौन उत्पीड़न कर रहे थे। नवंबर 2023 में हुई थी दोनों की शादी बताते चलें कि यह शादी 9 नवंबर 2023 को हुई थी। एलिस (30) मायावती के भाई नरेश कुमार की बेटी हैं। उनकी शादी हापुड़ की नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी के बेटे से हुई थी। महिला (बसपा मुखिया की भतीजी) का आरोप है कि ये भी पढ़ें: राणा सांगा विवाद: सपा सांसद ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा, कहा-घर पर हो चुका हमला उसे दहेज में 50 लाख नगद और एक फ्लैट मांगने क...
यूपी में आज बारिश-आंधी का अलर्ट, पढ़ें! अपने जिले के मौसम का अनुमान

यूपी में आज बारिश-आंधी का अलर्ट, पढ़ें! अपने जिले के मौसम का अनुमान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज शुक्रवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग की ओर से यूपी के 40 जिलों में बिजली गिरने और 14 जिलों में आंधी के साथ बारिश-ओले गिरने का अलर्ट जारी हुआ है। साथ ही इन क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं 50 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए सभी को सचेत किया है। बताते चलें कि गुरुवार को भी लखनऊ और कानपुर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चली थीं। यहां गिर सकती है बिजली-अलर्ट आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (लखनऊ) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार को बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्धनगर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, बारिश के साथ तेज हवाएं भी.. भदोही , जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरख...
राणा सांगा विवाद: सपा सांसद ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा, कहा-घर पर हो चुका हमला

राणा सांगा विवाद: सपा सांसद ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा, कहा-घर पर हो चुका हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: समाजवादी पाटी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन और उनके बेटे पूर्व विधायक रणधीर सुमन ने हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी है। दोनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल करते हुए कहा है कि उनके घर पर हमला हो चुका है। साथ ही दोनों ने करणी सेना के कथित हमले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग भी की है। राणा सांगा पर विवादित बयान का मामला बताते चलें कि राज्यसभा में बहस के दौरान सांसद रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद करणी सेना ने उनके आगरा स्थित आवास के बाहर ये भी पढ़ें: पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड में 3 साजिशकर्ता गिरफ्तार-STF की टीमें शूटरों की तलाश में.. हिंसक प्रदर्शन किया। करणी सेना के लोग बुल्डोजर तक लेकर वहां पहुंचे। गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले थे और पथराव हुआ था। पुलिस रोकने में नाकाम सी साबित हुई थी। सांसद...
Banda: पुलिस को ‘घुमाने’ वाला एक युवक पहुंचा जेल, दूसरे के ठीक होने का इंतजार..

Banda: पुलिस को ‘घुमाने’ वाला एक युवक पहुंचा जेल, दूसरे के ठीक होने का इंतजार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अवैध देशी तमंचे से खुद ही गोली चलाकर घायल युवकों ने न सिर्फ शहर में सनसनी फैलाने का काम किया। बल्कि पुलिस को भी गुमराह किया। खुद को गोली मारे जाने की झूठी कहानी सुनाई। हालांकि, दोनों के अलग-अलग बयानों से पुलिस का माथा ठनका। जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। एक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं दूसरे के ठीक होने का इंतजार है। उसे भी जेल भेजा जाएगा। खुद तमंचे से गोली चलाकर हुए थे घायल बताते चलें कि शहर के मर्दननाका में रहने वाला सुनील सोनी और उसका दोस्त नईम गोली लगने से घायल हुए थे। एक की ऊंगली में गोली लगी थी। वहीं दूसरे की टांग में गोली लगी। दोनों को उनके साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। दोनों ने पुलिस को कहानी बताई कि किसी ने उन्हें गोली मार दी। ये भी पढ़ें: Hamirpur: दंपती ने जहर खाया, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ए...
पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड में 3 साजिशकर्ता गिरफ्तार-STF की टीमें शूटरों की तलाश में..

पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड में 3 साजिशकर्ता गिरफ्तार-STF की टीमें शूटरों की तलाश में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर में हुए पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड का पुलिस ने आज गुरुवार को 34 दिन बाद खुलासा कर दिया। हत्याकांड में शामिल 5 साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो शूटर की तलाश में यूपी STF और पुलिस की 7 टीमें लगातार जुटी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही शूटरों को भी पकड़ लिया जाएगा। 8 मार्च को हुई थी पत्रकार की हत्या बताते चलें कि सीतापुर के महोली निवासी पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की 8 मार्च की दोपहर हेमपुर ओवरब्रिज पर 4 गोलियां मारकर हत्या की गई थी। घटना से हड़कंप मच गया था। लखनऊ से पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ये भी पढ़ें: सीतापुर: बांदा के आबकारी निरीक्षक सुसाइड केस में हैंडराइटिंग मिलाएगी पुलिस पहुंचकर जानकारी ली थी। एसटीएफ और पुलिस की टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस ने कारेदेव बाबा मंदिर में राघवेंद्र संग एक पुजारी की करीबी के एंगल प...