Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

सीतापुर में अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत 

सीतापुर में अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
सीतापुर : हरगांव थाना क्षेत्र में मुद्रासन मार्ग पर शनिवार की देर रात दवा लेकर घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने तुर्तीपुर गांव के पास कुचल दिया। जिससे मोटरसाइकिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीतापुर ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। हरगांव क्षेत्र रकसा गांव निवासी रमेश कुमार (50) पुत्र जगमोहन शनिवार की रात मोटरसाइकिल से अपने बीमार पुत्र की दवा लेने के लिए हरगांव कस्बे गया था। वहां से रात करीब 11 बजे वह गांव लौट रहा था। हरगांव - लहरपुर मार्ग पर तुर्तीपुर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे रमेश कुचल गया। सूचना पर 100 नंबर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्...
नैमिषारण्य में देवी-दर्शन के बाद राजस्थान के श्रद्धालु को हार्टअटैक, तोड़ा दम

नैमिषारण्य में देवी-दर्शन के बाद राजस्थान के श्रद्धालु को हार्टअटैक, तोड़ा दम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, भारत, सीतापुर
सीतापुर : जयपुर राजस्थान से नैमिषारण्य दर्शन को आए एक श्रद्धालु की यहां ह्रदयाघात से मौत हो गयी। जयपुर निवासी रामदयाल  (70) पुत्र रामप्रताप सोमवार की सुबह नैमिषारण्य पहुंचे। प्रभुदयाल ने साथियों के साथ चक्र तीर्थ में स्नान कर आदि शक्ति ललिता देवी मंदिर सहित प्रमुख धर्म स्थलों का दर्शन पूजन किया। इस दौरान वे बिल्कुल ठीक थे। राजस्थान से श्रद्धालु 70 वर्षीय प्रभुदयाल सीतापुर के नैमिषारण्य आए थे दर्शन को   इसके बाद दोपहर में भोजन करने के बाद सभी वापस होने के लिए बस में सवार हुए। बस में बैठते ही प्रभुदयाल के सीने में अचानक दर्द उठा। आनन-फानन में उन्हें एम्बुलेंस से मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकाें ने उनको मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने ह्रदयाघात से मौत होने की पुष्टि की।...
पीएम ने किया एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, सात किमी का रोड-शो भी

पीएम ने किया एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, सात किमी का रोड-शो भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
नई दिल्लीः  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-मेरठ एस्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने वहां रोड-शो भी किया। वे रोडशो के दौरान अक्षरधाम से रोड-शो तक गए। इस दौरान सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा बलों ने काफी जांच-पड़ताल के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया। सात किलोमीटर खुली जीप में चले प्रधानमंत्री, देखने वालों की उमड़ी भी़ड़  सड़क के दूसरी ओर आम लोगों के लिए व्यवस्था थी। इस दौरान प्रधानमंत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान प्रधानमंत्री करीब 7 किमी खुली जीप से चले। ये एक्सप्रेस-वे गाजियाबाद, कुंडली और पलवल को जोड़ने का काम करेगा। साथ ही इससे दिल्ली में ट्रैफिक जाम और उनसे होने वाले प्रदूषण की समस्या भी कम होगी। 96 किमी लंबा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे 841 करोड़ की लागत से ...
हमीरपुरः पानी को लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं

हमीरपुरः पानी को लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं

Breaking News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
हमीरपुरः  पानी की समस्या को लेकर राठ में लोगों का सब्र टूटता जा रहा है। बार-बार गुहार के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से उचित कदम न उठाए जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते आज राठ में आज सुबह दर्जनों महिलाएं, पुरुष और बच्चे हाथों में डिब्बे लेकर सड़क पर उतर आए। गुस्साई भीड़ ने बजरिया चौराहे पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि वे लोग काफी दिनों से पानी की समस्या से परेशान हैं लेकिन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जाम से हालात बिगड़ते देख एसडीएम सुरेश मिश्रा और सीओ अभिषेक यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत दिया। साथ ही जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया। किसी तरह भीड़ को शांत करते वहां से हटाया गया।...
माया के एक तीर से 2019 लोकसभा में सधेंगे कई निशाने

माया के एक तीर से 2019 लोकसभा में सधेंगे कई निशाने

Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
बसपा सुप्रीमों ने भाई आनंद कुमार को पार्टी उपाध्यक्ष पद से हटाकर दिए कई सख्त संदेश लखनऊः पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन में बदलाव करके बसपा सुप्रीमों मायावती ने एक तीर से दो निशाने साधने का काम किया है जिसका बहुत बड़ा असर आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में दिखाई देगा। मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हटा दिया। इसके राजनीतिक हल्के में कई मायने हैं। एक तो मायावती यह संदेश देने में कामयाब रहीं कि उनकी पार्टी में परिवारवाद के लिए कोई जगह नहीं है और कोई भी खुद उनसे या संगठन से उपर नहीं है। साथ ही अपने इस कदम से विपक्ष द्वारा परिवारवाद के मुद्दे पर हमला करने से पहले ही मायावती ने उसकी बोलती बंद कर दी। अब क्योंकि विपक्ष आने वाले चुनाव में मायावती पर कम से कम इस मुद्दे को लेकर हमलावर नहीं हो पाएगा। हांलाकि दूसरी ओर देखें तो इस कदम से मायावती ने दलित वोटों के ...
सोशलमीडिया से दूरी बनाकर टापर की सीढ़ी चढ़ीं मेघना

सोशलमीडिया से दूरी बनाकर टापर की सीढ़ी चढ़ीं मेघना

Feature, उत्तर प्रदेश, भारत
बिना ट्यूशन और बिना घंटों के हिसाब लगाए करती रही मेहनत और हांसिल किया मुकाम समरनीति ब्यूरोः   जो लोग समय की कीमत जानते हैं और पूरी लगन से मेहनत करते हैं वही मुकान भी हांसिल कर पाते हैं। नोएडा की छात्रा मेघना श्रीवास्तव ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में टाप बाजी मारकर इस बात को सच साबित कर दिया है। अपनी सफलता को लेकर हुई बातचीत में मेघना ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी बना ली। ताकि पढ़ाई से थोड़ा भी ध्यान इधर-उधर न भटके। खास बात यह है कि मेघना की तरह ही टाप तीन में अन्य टापर भी बेटियां ही रहीं।   83.01 प्रतिशत रहे सीबीएसई के नतीजों में मेघना ने 499 अंकों से टाप किया। वहीं गाजियाबाद की छात्रा अनुष्का चंद्रा ने 498 अंकों से दूसरा स्थान पाया। तीसरे स्थान पर लुधियाना की आस्था बांबा, जयपुर की चाहत बारद्वाज, हरिद्वार की तनुज...
कानपुर में अधिवक्ताओं ने की न्यायालय परिसर में पालीथिन पर प्रतिबंध की मांग

कानपुर में अधिवक्ताओं ने की न्यायालय परिसर में पालीथिन पर प्रतिबंध की मांग

उत्तर प्रदेश, कानपुर
बांदाः  ऐक्टिव एडवोकेट्स एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में पालीथिन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने इस संबंध में एक ज्ञापन भी जिला जज को सौंपा है। इस बात की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव अनूप कुमार दिवेदी ने बताया है कि जिला जज महोदय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही बार एवं लायर्स को पत्र भेजने का आश्वासन दिया है। ऐक्टिव एडवोकेट्स एसोसिएशन के बैनर तले जिला जज को ज्ञापन सौंपा  श्री दिवेदी ने बताया कि कोर्ट परिसर में पालीथिन पर लोग लगने से लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही परिसर में साफ-सफाई भी ज्यादा बेहतर ढंग से रह सकेगी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के ग्लास में चाय और प्लास्टिक पाउच में पानी हर किसी के स्वास्थ्य के लिए घातक है। इस पर जितनी जल्दी हो रोक लगनी चाहिए। इस दौरान प्रमुख रूप से संस्था के सत्येंद्र दिवेदी, कपिल ...
लू… जरा संभलकर

लू… जरा संभलकर

सेहत
सेहत् ः   चिलचिलाती धूप और गर्म हवा यानि लू के बीच घरों से बाहर जाना क बड़ी चुनौती है। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी आपको लू जैसी जानलेवा होने वाली समस्या से बचा सकती है। इसके लिए घर में मौजूद मामूली सी लगने वाली चीजों का उपयोग करना पर्याप्त है लेकिन जानकारी के अभाव में अक्सर हम यह नहीं जान पाते कि छोटी-छोटी बातें हमें लू से कितनी आसानी से बचा सकती हैं।  गर्मी में लू लगना एक आम बात सी हो गई है। इससे बचने के लिए घरेलू नुस्खे काफी कारगर साबित हो सकते हैं। दरअसल, लू लगने का सबसे बड़ा कारण है शरीर में पानी की कमी। इसलिए हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। शरीर में पानी रहेगा तो काफी हद तक लू दूर ही रहेगी। इसके अलावा शरीर के आंख, नाक और कान को ढककर रखना जरूरी है ताकि शरीर में लू की गर्म हवा ना जा सके। इसलिए बाहर निकलने से पहले चेहरे को ढकने पर खास ध्यान ...
सीतापुर में दुपट्टा बांधकर ट्रेन के आगे लेटे प्रेमी युगल टुकड़े-टुकड़े होकर मौत

सीतापुर में दुपट्टा बांधकर ट्रेन के आगे लेटे प्रेमी युगल टुकड़े-टुकड़े होकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
महमूदाबाद कोतवाली के अंतर्गत गुलरामऊ रेलवे क्रासिंग के पास मिले दोनों क्षत-विक्षत शव सीतापुरः  महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलरा मऊ रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार सुबह प्रेमी युगलों के शव रेलवे ट्रैक पर कटे हुए पाए गए। दोनों के हाथ एक लाल दुपट्टे से एक से एक साथ बंधे थे। हादसे में दोनों के शरीर के दो टुकड़े हो गए। मौके से आधार कार्ड व प्रेमपत्र मिलने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में प्रेमी युगल थे। पुलिस भी इस बात को मान कर जांच कर रही है। मौके पर मिले दोनों के प्रेमपत्र, आधार कार्ड से हुई दोनों की पहचान, बाराबंकी के रहने वाले दोनों  युवक की पहचान बाराबंकी जिले के नेरी सदरपुर निवासी वीरेंद्र कुमार (19) साल पुत्र राम सिंह बताया जा रहा है। उधर, युवती की पहचान इसी थाना क्षेत्र के गजेंद्र पुरवा निवासी रंजना वर्मा (18) पुत्र सुशील के रूप में की गई है। दोनों के परिवार...

ललितपुरः अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सभी हैरान, पुलिस परेशान

Breaking News
ललितपुरः शहर के मुहल्ला आजादपुरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बंद कमरे में पड़ा हुआ मिला। व्यक्ति की मौत की जानकारी पुलिस को तब हो सकी, जब आसपास के लोगों ने बदबू आने पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरा खुलवाकर बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।...