Thursday, March 12सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

बांदा के बदौसा क्षेत्र में ओझापुरवा जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला

बांदा के बदौसा क्षेत्र में ओझापुरवा जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के ओझापुरवा जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका था। एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। शव पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने पहले आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण का पता चलेगा।    ...
बुंदेलखंडः वनविभाग की मिलीभगत से बांदा के वनक्षेत्र में अवैध कटान

बुंदेलखंडः वनविभाग की मिलीभगत से बांदा के वनक्षेत्र में अवैध कटान

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अवैध खनन का मामले बुंदेलखंड में कोई नई बात नहीं है लेकिन बांदा जिले के कालिंजर में अब वनविभाग के कुछ लोगों की मिलीभगत से वनक्षेत्र में अवैध खनन का मामला प्रकाश में आया है। अभी तक हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटान को लेकर बदनाम कालिंजर, गिरवां और नरैनी का वनक्षेत्र अब अवैध खनन को लेकर भी चर्चाओं में आ रहा है। सूत्रों की माने तो कालिंजर थाना क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले वन क्षेत्र में एमपी बार्डर पर खुलेआम अवैध खनन कराया जा रहा है। बताया जाता है कि अवैध खनन का यह सिलसिला वनविभाग की मिलीभगत से कई महीनों से चल रहा है। अवैध खनन का यह गौरखधंधा वनविभाग के संरक्षण में कालिंजर बार्डर, सतना रोड पर स्थित सुखना नाले में चल रहा है। इस नाले के क्षेत्र में कई टन बालू पड़ी है जिसे अवैध रूप से उठवाया जा रहा है। बताते चलें कि बांदा का वन विभाग पौधरोपण में धांधली और हरे पेड़ों की अवै...
बुंदेलखंडः महिला को गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, पुलिस ने मामले को मारपीट बताया

बुंदेलखंडः महिला को गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, पुलिस ने मामले को मारपीट बताया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्जूय, बांदाः हमीरपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप और बाद में उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने गांव के ही चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप के बाद मारपीट ही नहीं है बल्कि लाठी-डंडों से उसके प्राइवेट पार्ट्स पर भी चोट पहुंचाई है। इस घटना ने पूरे इलाके के लोगों को हिलाकर रख दिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस महिला आरोपों को गलत ठहरा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला से मारपीट हुई है। बाकी उसके आरोप गलत हैं लेकिन एसपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए महिला को मेडिकल जांच को भिजवाया है। कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने का कहना है कि शनिवार को गांव के चार दबंग लोग एक पुराने मामले में समझौता करने की बात कहकर उसके घर में आकर घुस गए। इन चारों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। विरोध ...
कानपुर में गन प्वाइंट पर व्यापारी से लूट, न्यू ट्रांसपोर्ट नगर की घटना

कानपुर में गन प्वाइंट पर व्यापारी से लूट, न्यू ट्रांसपोर्ट नगर की घटना

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में सोमवार को एक व्यापारी से गन प्वाइंट पर लूट होने की वारदात सामने आई है। बताया जाता है कि यह घटना पनकी थाना क्षेत्र में न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में हुई है। बाइक सवार लुटेरों ने व्यापारी से गन लगाकर उसकी सोने की चैन लूट ली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि व्यापारी कुछ समझ पाता इससे पहले ही बदमाशों ने उसके तमंचा लगा दिया। धमकाते हुए सोने की चैन लूटकर भाग गए। इसके बाद बाद लुटेरे बाइक लेकर आसानी से फरार हो गए। सूत्रों का कहना है कि व्यापारी ने पुलिस को सूचना दे दी है। घटना को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बनी हुई है। बताया जाता है कि पुलिस बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।  ...
बांदाः हदें पार करती ओवरलोडिंग, यहां आरटीओ विभाग लगा रहा सरकार के खजाने को करो़ड़ों का चूना

बांदाः हदें पार करती ओवरलोडिंग, यहां आरटीओ विभाग लगा रहा सरकार के खजाने को करो़ड़ों का चूना

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  सरकार भले ही ओवरलोडिंग पर लगाम कसने के दावे कर रही हो। लेकिन बुंदेलखंड के बांदा जिले में आरटीओ विभाग की मिलीभगत से बालू माफियाओं के ट्रक ओवरलोडिंग की सभी हदें पार कर रहे हैं। वह भी खुलेआम। सूत्रों की माने तो बेरोक-टोक ओवरलोडिंग चलाने के लिए जरूरत बस इस बात की है कि ओवरलोड चलने वाले वाहन का नंबर और पता बांदा के आरटीओ विभाग के खास रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। इसके बाद कितना भी ओवरलोड ले जाइये, कोई कुछ नहीं कहने वाला। जरूरत पड़ने पर जब सरकार को दिखाने की जरूरत पड़ती है तो कार्रवाई के नाम पर मध्यप्रदेश से आने वाले बालू के ट्रकों को निशाना बनाया जाता है और कार्रवाई करके जुर्माना वसूल लिया जाता है। ताकि शासन को लगे कि आरटीओ विभाग अपना काम कर रहा है। बालू माफियाओं और आरटीओ विभाग की मिलीभगत, सरकार को रोज लाखों के राजस्व का लग रहा चूना  कानून की धज्जियां कैसे उड़ाई ...
बांदा में स्टेट बैंक मैनेजर पर मुकदमा, शाखा में जमा हुए थे लाखों के जाली नोट

बांदा में स्टेट बैंक मैनेजर पर मुकदमा, शाखा में जमा हुए थे लाखों के जाली नोट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति, न्यूज, बांदाः जिला मुख्यालय बांदा में एसबीआई की मुख्य शाखा के प्रबंधक के खिलाफ जाली नोट जमा कराने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा आरबीआई (कानपुर) के अधिकारियों ने दर्ज कराया है। बांदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि बैक की शाखा में दो हिस्सों में लगभग आठ लाख से ज्यादा जाली नोट जमा हुए थे। आरबीआई के अधिकारियों ने मामले संज्ञान में आने के बाद जांच की। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज कराने की इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। शाखा प्रबंधक के अलावा भी कई अन्य स्टाफ के लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, शाखा प्रबंधक रविंद्र प्रताप सिंह से बात की गई। श्री सिंह ने बताया कि मामला कुछ माह पुराना है। यह मुकदमा पूर्व में दर्ज हुआ था। फिलहाल नया कोई मामला दर्ज हुआ है तो उनकी जानक...
राहुल द्रविड़ सम्मानित, आईसीसी ने “हाल आफ फेम” की सूची में किया शामिल 

राहुल द्रविड़ सम्मानित, आईसीसी ने “हाल आफ फेम” की सूची में किया शामिल 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, स्पोर्ट्स डेस्कः अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने भारत के शानदार बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को सम्मानित करते हुए "हाल आफ फेम" की सूची में शामिल किया है। अबतक कुल 5 भारतीय खिलाड़ियों के इस सूची में शामिल होने के क्रम में राहुल का नाम भी इसमें जुड़ गया है।  उनसे पहले कपिल देव, सुनील गावस्कर, विशन सिंह बेदी को 2009 में शुरूआती समय में आईसीसी ने "हाल आफ फेम" की सूची शामिल किया था। वहीं 2015 में अनिल कुंबले को इसमे शामिल किया गया था। 45 साल के राहुल द्रवि़ड़ भारतीय क्रिकेट जगत में ''द वाल'' यानी ''दीवार'' के नाम से जाने जाते हैं और इस समय भारतीय-A के मुख्य कोच के रूप में काम कर रहे हैं। रविवार रात डबलिन में आयोजित समारोह में आईसीसी ने राहुल के नाम की घोषणा की है। इनके अलावा आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान को भी आईसीसी ने इस सूची में शामिल किया है।...
लंदन की खूबसूरत माडल केटी प्राइस शादी टूटने पर थीं कोकीन के सहारे

लंदन की खूबसूरत माडल केटी प्राइस शादी टूटने पर थीं कोकीन के सहारे

Feature, एंटरटेनमेंट, दुनिया
समरनीति न्यूज, अंतरराष्ट्रीय डेस्कः मशहूर माडल एवं टीवी शो एंकर केटी प्राइस ने पति केरन हेलर के साथ अपनी 5 साल की शादी टूटने के बाद कोकीन का सहारा लिया था। यह बात खुद केटी ने OK मैगजीन को बताई। लंदन की इस खूबसूरत माडल ने मैगजीन से कहा था कि उनके पति का साथ काम करने वाली 19 साल की एक लड़की से अफेयर था जिसको वह बर्दाश्त नहीं कर पाई थीं और आखिरकार शादी टूट गई। इस सदमे से उबरने में उनको समय लगा और इस दौरान कई बार उदासी और मानसिक तकलीफ को दूर करने के लिए उन्होंने शराब के बाद कोकीन ली थी। पांच बच्चों की मां 40 साल की केटी का कहना है कि उन्होंने कभी बच्चों के सामने ऐसा नहीं किया। वह मानती हैं कि बच्चों को इससे बहुत दूर रहना चाहिए। उन्होंने अपने कई दोस्तों को भी यह बात बताई। लेकिन यह भी कहा कि उनको कोकीन की लत नहीं है और बीते लंबे समय से उन्होंने इस तरह की चीजों को हाथ भी नहीं लगाया है।...
बड़ा फेरबदलः चित्रकूटधाम, मेरठ और मुरादाबाद मंडलों को नए आयुक्त, कुल 25 आईएएस के तबादले

बड़ा फेरबदलः चित्रकूटधाम, मेरठ और मुरादाबाद मंडलों को नए आयुक्त, कुल 25 आईएएस के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः नए मुख्य सचिव ने कार्यभार ग्रहण करने के पहले ही दिन बड़े स्तर पर यूपी में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 आईएएस अफसरों के तबादले कर डाले।इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारियों को सचिवालय से बाहर किया गया तो कुछ को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इसी क्रम में चित्रकूटधाम मंडल, मुरादाबाद और मेरठ समेत बस्ती मंडल में नए मंडलायुक्तों की तैनाती भी की गई। शरद कुमार सिंह चित्रकूटधाम मंडल, अनीता सी. मेश्राम मेरठ और अनिलराज कुमार मुरादाबाद व अलका टंडन भटनागर बस्ती की मंडलायुक्त  चंद्र प्रकाश को समाज कल्याण आयुक्त पद के साथ-साथ अध्यक्ष, राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1, यूपी लखनऊ के पद का प्रभार भी सौंपा गया है। अपर मुख्य सचिव राजस्व विभाग, आईएएस चंचल तिवारी का दबादला दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, लखनऊ के पद पर कर दिया गया है। तत्काल ग्रहण करने के आदेश दिया गया है। ...
सीतापुर में अगवाकर धर्म परिवर्तन कराया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सीतापुर में अगवाकर धर्म परिवर्तन कराया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में एक गांव में जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने लिखित तहरीर देकर एक धर्म विशेष के लोगों के खिलाफ अपह्रत करके जबरन धर्म परिवर्तित कराने का आरोप लगाते हुए हरगांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ हरगांव का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके अपह्रत लोगों को छुड़ाया जाएगा। साथ ही अपह्रत लोगों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने को गुहार लगाई है। बताते हैं कि ग्राम हरेरामपुर निवासी जयकरन सिंह पुत्र चंदन सिंह के चार लड़कों में बड़ा पुत्र दरोगा उर्फ समर बहादुर सिंह कुछ दिनों पहले गांव के ही सिराज पुत्र इस्तियाक, मेराज पुत्र इस्तियाक, दरोगा खां पुत्र इस्तियाक, तौफीक पुत्र इस्तियाक, पुतन्नी पुत्र इदरीश के साथ कुछ माह पहले कश्मीर चादर बेचने गया था। वहां उपरोक्त...