Sunday, December 28सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

बांदा में पलटी बस, हमीरपुर से प्रतापगढ़ जा रहे 30 लोग घायल

बांदा में पलटी बस, हमीरपुर से प्रतापगढ़ जा रहे 30 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक प्राइवेट बस पलटने से उसमें सवार 30 लोग घायल हो गए। बताते हैं कि सभी घायल मजदूर थे। सभी बस से हमीरपुर से प्रतापगढ़ जा रहे थे। सोमवार सुबह लगभग 4 बजे बबेरू के मुरवल के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। आसपास के लोगों ने देखा तो बस उलटी पड़ी थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया लोगों ने खुद भी मदद की। उधर, सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी को मामूली रूप से चोटें आई हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, नाबालिग बुआ-भतीजी के शव लटकते मिले, छानबीन में जुटी पुलिस लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार बिवांर की रहने वाली रानी देवी का कहना है कि बस में करीब 80 मजदूर थे। घायल लोग मुस्करा, बिवार और राठ के.. इसमें ...
बांदा: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के घर पहुंचे मंत्री संजय निषाद-ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद दी

बांदा: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के घर पहुंचे मंत्री संजय निषाद-ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद आज बांदा पहुंचे। बांदा में कैबिनेट मंत्री सीधे चिल्ला थाना क्षेत्र में स्थित पीड़िता के गांव चकला पहुंचे। यहां 3 साल की मासूम दुष्कर्म पीड़िता के घर गए। वहां मृतक मासूम के परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद भी की। कहा, योगी सरकार में कोई भी अपराधी बचेगा नहीं साथ ही न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया। कहा कि पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी को पकड़ा है। योगी सरकार निश्चित ही मासूम को न्याय दिलाएगी। कहा कि निषाद पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है। 3 साल की मासूम से दरिंदगी का यह है पूरा मामला बताते चलें कि चिल्ला थाना क्षेत्र में करीब 15 दिन पहले एक 3 साल को बच्ची से पड़ोसी शादीशुदा युवक ने अगवा कर लिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। बच्ची बेहोश हो गई तो उसे मरा समझकर मछली रखने के थर्माकोल के ...
दुखद: केदारनाथ हेलीकाॅप्टर क्रैश में बिजनौर-नगीना की रहने वाली नानी-नातिन की भी गई जान

दुखद: केदारनाथ हेलीकाॅप्टर क्रैश में बिजनौर-नगीना की रहने वाली नानी-नातिन की भी गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तराखंड केदारनाथ में आज रविवार सुबह हेलीकाॅप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई। इनमें बिजनौर के नगीना की रहने वाली श्रीमति विनोद देवी और उनकी नातिन तुष्टि की भी जान चली गई। घटना से पूरा परिवार ही नहीं, आसपास के लोग भी बेहद दुखी हैं। बिजनौर के नगीना का रहने वाला परिवार बताते हैं कि हेलीकाॅप्टर यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा था। इसी बीच गौरीकुंड के पास क्रैश हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, बिजनौर के नगीना के रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मपाल सिंह अपनी पत्नी श्री मति विनोद देवी (66), नातिन तुष्टी (19), पोता ईशान, नाती गौरांश के साथ केदाननाथ दर्शन के लिए गए थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, घरों में पसरा मातम वहां से श्री सिंह जब परिवार के साथ लौट रहे थे, तभी ज्यादा यात...
बांदा DM जे.रीभा ने योग सप्ताह का किया शुभारंभ, रैली को हरी झंडी

बांदा DM जे.रीभा ने योग सप्ताह का किया शुभारंभ, रैली को हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज बांदा जिलाधिकारी ने अवस्थी पार्क में योग सप्ताह का शुभारंभ किया। बांदा डीएम जे.रीभा ने सुबह साढ़े 6 बजे शहर के अवस्थी पार्क में योग जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर पद्मश्री उमा शंकर पांडे, डाॅ. उषा वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका होम्योपैथ, डाॅ. संतोष कुमार सोनी जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, डाॅ. धीरेंद्र कुमार बिजौरिया भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के बच्चे और स्कूली बच्चे भी कार्यक्रम में योग करने पहुंचे। ये भी पढ़ें: ABVP में विभाग प्रमुख डॉ. विज्ञा और छात्र प्रमुख की आयुषी को कमान  ये भी पढ़ें: Banda: जिला जज-DM और SP ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण   https://samarneetinews.com/condition-since-last-13-years-swimmi...
बांदा कारागार में योग सप्ताह का शुभारंभ, जेल अधीक्षक ने कहा-बंदियों के लिए योग जरूरी

बांदा कारागार में योग सप्ताह का शुभारंभ, जेल अधीक्षक ने कहा-बंदियों के लिए योग जरूरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा मंडल कारागार में आज 15 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में "एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग" थीम पर योग सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने किया। कारागार स्टाॅफ और लगभग 150 बंदियों ने योग किया। जेल स्टाॅफ के साथ 150 बंदियों ने किया योग जेल अधीक्षक श्री गौतम ने कहा कि योग सप्ताह के माध्यम से बंदियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। योग के जरिए बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्हें अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह ने बंदियों व कारागार स्टाॅफ को योग सिखाया। इस अवसर पर जेलर राजेश मौर्य, डिप्टी जेलर निर्भय सिंह व आलोक त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा, छात्र की मौ...
NEET-2025 टाॅपर बने महेश केसवानी, यूपी में मुक्तेश तन्मय टाॅपर 

NEET-2025 टाॅपर बने महेश केसवानी, यूपी में मुक्तेश तन्मय टाॅपर 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: NEET UP 2025 का रिजल्ट घोषित हो गया है। राजस्थान के सीकर में रहकर NEET-UG 2025 की तैयारी कर रहे महेश केसरवानी ने देशभर में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर नाम रोशन किया है। महेश मूलरूप से हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे के रहने वाले हैं। उनके माता और पिता दोनों ही सरकारी शिक्षक हैं। हिंदी मीडियम से पढ़ाई कर सफलता का झंडा गाढ़ा महेश ने हिंदी माध्यम से पढ़ाई करते हुए अब नीट में सफलता का झंडा गाढ़ा है। महेश केसवानी ने देशभर में पहली रैंक हासिल की है। महेश को कुल 720 में 686 अंक प्राप्त हुए हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में लखनऊ के मुक्तेश तन्मय ने नीट 2025 में 36वीं रैंक हासिल कर यूपी टाॅपर बनने का गौरव हासिल किया है। ये भी पढ़ें: CBSE 10th Topper: ग्रेटर नोएडा के आरव मल्होत्रा बने इंडिया टाॅपर, खुशी से झूमा परिवार ये भी पढ़ें: फेमस महिला इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन...
यूपी में बड़ा हादसा, एंबुलेंस-पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत 

यूपी में बड़ा हादसा, एंबुलेंस-पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रविवार सुबह उत्तर प्रदेश में एक बड़ा हादसा हो गया। एक एंबुलेंस और पिकअप की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इससे पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा अमेठी जिले के शुकुल बाजार क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ। सभी मृतक एंम्बुलेंस में सवार ते। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। एंबुलेंस से शव लेकर घर लौट रहे थे सभी जानकारी के अनुसार बिहार के रहने वाले सभी लोग एंबुलेंस से दिल्ली के एक निजी अस्पताल से लखनऊ होकर परिजन के शव को घर लेकर लौट रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार सभी 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। ये भी पढ़ें: UP: बड़ी घटना, नाबालिग बुआ-भतीजी के शव लटकते मिले, छानबीन में जुटी पुलिस  ये भ...
Banda: बड़ी घटना, नाबालिग बुआ-भतीजी के शव लटकते मिले, छानबीन में जुटी पुलिस

Banda: बड़ी घटना, नाबालिग बुआ-भतीजी के शव लटकते मिले, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शनिवार को बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में बुआ और भतीजी के शव फांसी पर लटकते मिले हैं। दोनों ही नाबालिग थीं। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। दोनों की उम्र क्रमश: 16 वर्ष और 14 वर्ष बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का माना जा रहा है। सीओ सदर राजवीर सिंह गौर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। फारेंसिक टीम ने सबूत जुटाए गए हैं। उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस मामला पैलानी थाना क्षेत्र के इछावर गांव के मजरा धरीखेड़ा का है। वहां रहने वाले रत्तीदीन निषाद की बेटी जमीला (14) और पास में रहने वाली उनकी भतीजी प्रीति (14) पुत्री सूरतलाल ने फांसी लगा ली। दोनों के शव कमरे में एक दुपट्टे से छप्पर में लटकते मिले। प्रीति की मां सुनीता ने देखा तो चीख पड़ी। सूचना पाकर पुलिस म...
अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थनाएं

अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थनाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए आज बांदा में लोगों ने सभा कर प्रार्थनाएं कीं। कैंडर जलाकर मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की कामना की। घटना पर गहरा दुख जताया। कटरा अर्दली बाजार में सभी के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के अमित सेठ भोलू, सभासद विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, दुर्गा चौरसिया, वेद शर्मा, राजेश गुप्ता, रंजन, नीरज त्रिपाठी, नागेंद्र मिश्रा, आलोक प्रजापति, राजकिशोर गुप्ता, लाला कुशवाहा आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: World blood donor day: बांदा की आयुषी बोलीं-स्वैच्छिक रक्तदाता बन जीवन रक्षक की भूमिका निभाएं ये भी पढ़ें: बांदा खेल स्टेडियम 13 साल से दुर्दशा का शिकार स्विमिंग पूल-क्रिकेट पिच भी टूटी-फूटी https://samarneetinews.com/aayushi-from-banda-said-become-voluntary-blood-donor-and-make-lifesaver/...
Bollywood: शबाना आजमी संग Kissing सीन पर धर्मेंद्र बोले-मेरे एक Kiss ने सबको हिला डाला

Bollywood: शबाना आजमी संग Kissing सीन पर धर्मेंद्र बोले-मेरे एक Kiss ने सबको हिला डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन: फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम हीरो धर्मेंद्र की जिंदादिली किसी से छिपी नहीं है। इस महान अभिनेता की फिल्मों का लोगों को आज भी बेसब्री से इंतजार रहता है। धर्मेंद्र ने हाल ही में शबाना आजमी को फिल्म राकी और रानी की प्रेम कहानी में लिपलाॅक किस सीन किया था। यह किस सीन काफी सुर्खियों में रहा था। इसे लेकर खूब चर्चाएं हुईं। 2023 में रिलीज हुई थी फिल्म राकी और रानी की प्रेम कहानी 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने लीड रोल किया था। वहीं धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी इस फिल्म में थे। फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी की लिपलाक किसिंग सीन खूब वायरल हुआ था। अब धर्मेंद्र ने इस किस सीन पर बात की है। हाल में दिए इंटरव्यू में महान अभिनेता धर्मेंद्र ने बताई यह बात धर्मेंद्र एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने रणवीर से कहा था कि मेर...