समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक प्राइवेट बस पलटने से उसमें सवार 30 लोग घायल हो गए। बताते हैं कि सभी घायल मजदूर थे। सभी बस से हमीरपुर से प्रतापगढ़ जा रहे थे। सोमवार सुबह लगभग 4 बजे बबेरू के मुरवल के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। आसपास के लोगों ने देखा तो बस उलटी पड़ी थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
लोगों ने खुद भी मदद की। उधर, सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी को मामूली रूप से चोटें आई हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, नाबालिग बुआ-भतीजी के शव लटकते मिले, छानबीन में जुटी पुलिस
लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार बिवांर की रहने वाली रानी देवी का कहना है कि बस में करीब 80 मजदूर थे।
घायल लोग मुस्करा, बिवार और राठ के..
इसमें बच्चे भी थे। 30 लोग घायल हुए हैं। ये लोग हमीरपुर जिले के मुस्करा, बिवार, राठ आदि के रहने वाले हैं। मजदूरों का कहना है कि बस की रफ्तार ज्यादा थी। चालक के नशे में होने की भी बात कही जा रही है। लोगों ने कहा कि कई बार चालक से बस धीमे चलाने को कहा, लेकिन वह सुन नहीं रहा था।
ये भी पढ़ें: बांदा: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के घर पहुंचे मंत्री संजय निषाद-ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद दी
बांदा: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के घर पहुंचे मंत्री संजय निषाद-ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद दी