समरनीति न्यूज, लखनऊ : हाथरस भगदड़ मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पुलिस एक्शन पर सवाल उठाए हैं। इस मामले में रामलड़ैते नामक व्यक्ति का पत्र एक्स पर शेयर करते हुए अखिलेश ने पुलिस पर निशान साधा। बताते चलें कि मामले में पुलिस लगातार सेवादारों की गिरफ्तारी कर रही है।
सपा मुखिया ने एक्स पर लिखीं ये बातें..
पुलिस ने मैनपुरी से भी कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। अखिलेश यादव ने आज एक रामलड़ैते नाम के व्यक्ति की चिट्ठी को अपने एक्स एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश का शासन और प्रशासन हाथरस हादसे में अपनी नाकामी छिपा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : हाथरस भगदड़ : पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख ईनाम
इसलिए छोटी-मोटी गिरफ्तारियां दिखाकर सैकड़ों लोगों की मौत से अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का काम कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा है कि इस मामले में होने वाली गिरफ्तारियां खुद में एक षड़यंत्र है। कहा कि शासन-प्रशासन किसी खास मंशा से ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर रहा है, जो उस समय घटनास्थल से दूर थे। गिरफ्तारियों की जांच होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें : लखनऊ : मंत्री के सामने कीचड़ में लेटा शख्स, सफाई व्यवस्था की दिखाई सच्चाई, पढ़ें पूरी खबर..
लखनऊ : मंत्री के सामने कीचड़ में लेटा शख्स, सफाई व्यवस्था की दिखाई सच्चाई, पढ़ें पूरी खबर..