Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

सीएम योगी की सपा को मर्यादित भाषा की नसीहत, अखिलेश यादव का पलटवार..

our-cm-doesnot-understand-emotions-akhileshyadav

समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी और सपा के बीच डीएनए विवाद पर वर्चुअल वार अब और गहरा होता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स के जरिए सपा को मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने की नसीहत दी है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसपर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ‘इसकी शुरुआत खुद से करें।’

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर भद्दी टिप्पणी से शुरूआत..

बताते चलें कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सपा के डीएनए पर सवाल उठाने पर उनके खिलाफ सपा सोशल मीडिया हैंडल से व्यक्तिगत भद्दी टिप्पणी की गई थी। लोगों ने इसकी निंदा भी की। तभी से यह मामला गरमाया हुआ है।

सीएम योगी ने कहा, सोशल मीडिया हैंडल की समीक्षा करें

दरअसल, सोमवार को मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स (X) के जरिए कहा था कि ‘यद्यपि समाजवादी पार्टी से किसी

ये भी पढ़ें: UP: मर्यादा भूला सपा मीडिया सेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर भद्दी टिप्पणी-FIR दर्ज

आदर्श आचरण की अपेक्षा व्यर्थ है, पर सभ्य समाज उनके अशोभनीय एवं अभद्र वक्तव्यों को सहन नहीं कर सकता।

सपा मुखिया ने कहा, वो ही प्रवचन होता है असरदार..

समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को चाहिए कि वह अपने सोशल मीडिया हैंडल की भलीभांति समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि वहां प्रयुक्त भाषा मर्यादित, संयमित हो।’ इस पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से भी एक्स (X) पर जवाब आया। सपा मुखिया ने काव्यात्मक लहजे में साधुवाद देते हुए कहा कि वो ही ‘प्रवचन’ होता है असरदार, खुद से होती है जिसकी शुरुआत।

ये भी पढ़ें: UP: मर्यादा भूला सपा मीडिया सेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर भद्दी टिप्पणी-FIR दर्ज

UP BJP: 2027 में मौजूदा भाजपा विधायकों की दावेदारी आसान नहीं, देनी होगी अग्नि परीक्षा..