Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

महोबा में बड़ा हादसा, डंपर-कार की टक्कर में दंपती और बहू की मौत-बेटा रेफर

Major accident in Mahoba

समरनीति न्यूज, महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज शाम करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। शहर से लगभग 8 किमी दूर किड़ारी-बरीपुरा गांवों के बीच डंपर और बलेनो कार की तेज टक्कर हो गई। इसमें दंपती समेत परिवार की बहू की मौके पर ही मौत हो गई।

रायबरेली से शादी से लौट रहा था परिवार

Major accident in Mahoba

वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को झांसी रेफर कर दिया गया है। एसपी पलाश बंसल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कार सवार परिवार रायबरेली से शादी से लौटकर वापस सागर (मध्य प्रदेश) जा रहा था।

Major accident in Mahoba

मृतकों की पहचान मप्र के जिला सागर के थाना बहेरिया के गांव जिंदा निवासी हार्दिक मौर्या (32), उनकी पत्नी मोहिनी (28), मां उर्मिला (55), पिता सतीश मौर्या (60) के रूप में हुई है। ये लोग रायबरेली में मौसी के बेटे विनय की शादी से वापस घर लौट रहे थे। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर 4 की मौत: बेटे की अस्थियां लेकर प्रयागराज जा रहा था झांसी का परिवार

लखनऊ: चलती कार में 3 युवकों ने बहनों से दुष्कर्म का किया प्रयास, गाड़ी पलटने से एक युवती की मौत