Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

‘बाॅडीबिल्डिंग से पति नपुंसक’, मायावती की भतीजी के ससुरालियों पर विस्फोटक आरोप-7 पर मुकदमा

Body building rendered husband impotent, explosive allegations on Mayawati's niece's in-laws

समरनीति न्यूज, लखनऊ: बसपा मुखिया मायावती की भतीजी एलिस ने अपने पति, सास-ससुर समेत ससुरालियों पर विस्फोटक आरोप लगाए हैं। ससुराल पक्ष के 7 लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कराया है। कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा हापुड़ नगर कोतवाली में दर्ज हुआ है। बसपा मुखिया की भतीजी ने आरोप लगाया है कि बाॅडीबिल्डिंग से पति नपुंसक हो गया है। अब बच्चे पैदा करने के लिए जेठ-ससुर यौन उत्पीड़न कर रहे थे।

नवंबर 2023 में हुई थी दोनों की शादी

बताते चलें कि यह शादी 9 नवंबर 2023 को हुई थी। एलिस (30) मायावती के भाई नरेश कुमार की बेटी हैं। उनकी शादी हापुड़ की नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी के बेटे से हुई थी। महिला (बसपा मुखिया की भतीजी) का आरोप है कि

ये भी पढ़ें: राणा सांगा विवाद: सपा सांसद ने हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा, कहा-घर पर हो चुका हमला

उसे दहेज में 50 लाख नगद और एक फ्लैट मांगने के लिए प्रताड़ित किया गया। महिला का कहना है कि उनका पति बाॅडीबिल्डिंग करता है। इसलिए लंबे समय से स्टेरायड के इंजेक्शन लेता रहा। इस कारण वह नपुंसक हो गया है।

Body building rendered husband impotent, explosive allegations on Mayawati's niece's in-laws

जेठ-ससुर पर यौन शोषण करने का आरोप

उसने यह बात अपने मायके पक्ष को बताई। फिर बड़ों में बात पहुंची तो देवर और ससुर बच्चा पैदा करने के लिए उससे कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने लगे। परेशान होकर महिला अपने मायके लौट गईं। बताते हैं कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी शुरू में कोई कार्रवाई नहीं की।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लिखा मुकदमा

बाद में कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि पुष्पा देवी, उनके पति श्रीपाल, महिला के पति विशाल, जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू, जिठानी निशा, ननद शिवानी, मौसा ससुर अखिलेश के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। मामले में एसएचओ मुनीश प्रताप सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज आकाश आनंद को पार्टी से निकाला, बोलीं-पश्चाताप की जगह दिखाया अहंकार