Saturday, September 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: हास्य कवि कन्हैया लाल कान्हा की स्मृति में काव्य पाठ

Banda: Poetry recitation in memory of humorous poet Kanhaiya Lal Kanha

समरनीति न्यूज, बांदा: बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति के तत्वाधान में बांदा में जैन धर्मशाला स्टेशन रोड में हास्य कवि कन्हैया लाल कान्हा की स्मृति में काव्य पाठ हुआ। इसमें महोबा के कवि भी मौजूद रहे। महोबा के जितेंद्र चौबे, कुलपहाड़ के खज्जू कक्का, अंततः चौबे, नन्हे कवि ने वीर रस की कविताओं का पाठ किया।

महोबा के कवि भी हुए शामिल

लेखिका छाया सिंह ने होली रंगों के संदर्भ में देवर की होली का चित्रण किया। रामप्रसाद वियोगी, आरसी योगा, रामप्रताप शुक्ला मानस, मिथलेश मिश्रा आदि ने कविता का पाठ किया। वरिष्ठ कवि डा रामचंद्र सरस ने अध्यक्षता की। रमेश चंद्र दुबे ने काव्य पाठ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का अयोजन संजय गुप्ता, मन्नू लाल गुप्ता, भूवनेंद्र रावत आदि ने किया।

ये भी पढ़ें: बांदा में 3 सहेलियों से रेप, शहर के 3 बड़े व्यापारियों-ठेकेदार पर मुकदमा-अश्लील वीडियो..

UP: कैसा ये प्यार है: बाॅयफ्रैंड संग भागी पत्नी तो पति ने दोनों की करा दी शादी-बिलखते रहे बच्चे