Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Holi_2025: रंग-गुलाल और मस्ती: यूपी में खूब धूमधाम से मनी होली

Colours-Gulal and fun : Holi celebrated with greatfervour in UP

समरनीति न्यूज, लखनऊ: पूरे देश की तरह यूपी में होली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही लोगों में होली को लेकर उत्साह नजर आया। सभी ने एक-दूसरे के चेहरों पर गुलाल लगाया। बच्चों से लेकर युवाओं तक होली की मस्ती सिर चढ़कर बोली। लखनऊ-कानपुर, सीतापुर, बांदा-फतेहपुर और अमरोहा-बिजनौर में जमकर होली खेली गई।

Colours-Gulal and fun: Holi celebrated with great fervour in UP

आम लोग जहां होली की मस्ती में डूबे रहे। वहीं प्रशासन और पुलिस सुरक्षा और व्यवस्था में मुस्तैद रहा। होली को देखते हुए यूपी के सभी जिलों में प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं कर रखी थीं।

Colours-Gulal and fun: Holi celebrated with great fervour in UP

खासकर राजधानी लखनऊ, संभल, मथुरा और अन्य जगहों पर सुरक्षा के खास इंतजाम रहे। इसकी वजह जुमे की नमाज और होली का एक दिन होना रहा। हालांकि, सभी जगह शांतिपूर्वक पूरे हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई।

Colours-Gulal and fun: Holi celebrated with great fervour in UP

बच्चों ने खूब पिचकारियां चलाईं तो युवाओं ने एक-दूसरे के चेहरों पर गुलाल और रंग लगाया। युवाओं में तो एक-दूसरे को रंग और अबीर-गुलाल लगाने की होड़ सी दिखाई दी। बच्चों के साथ-साथ जवान और बड़ों में भी होली का उत्साह देखा गया।

Colours-Gulal and fun: Holi celebrated with great fervour in UP

कुछ जगहों पर होली आई रे कन्हाई…, रंग बरसे भीगे चुनर वाली.., जैसे गीतों पर लोगों को थिरकते भी देखा गया। अच्छी बात यह रही कि सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाई गई।

Colours-Gulal and fun: Holi celebrated with great fervour in UP

पूरे प्रदेश में होली का उत्साह लोगों पर छाया रहा। हर कोई होली की मस्ती में डूबा नजर आया। रंग खेलने के बाद सभी ने गले लगकर बधाई दी। साथ ही गुझिया और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया।

ये भी पढ़ें: अनोखा अंदाज: ऊंट पर सवार होकर निकले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक-खूब उड़ाया गुलाल

अनोखा अंदाज: ऊंट पर सवार होकर निकले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक-खूब उड़ाया गुलाल