Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दर्दनाक हादसा, महाकुंभ से लौट रहे कार सवार आगरा के व्यक्ति की मौत-दो महिलाएं गंभीर

Banda accident

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज सुबह लगभग 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। महाकुंभ से लौट रहा आगरा का परिवार हादसा का शिकार हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

बांदा-बबेरू मार्ग पर हुआ हादसा

बताते हैं कि हादसा बांदा-बबेरू मार्ग पर सुबह करीब 7 बजे हुआ। हादसे में एक वैगेनआर कार खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे कार चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीओ सदर राजीव सिंह ने यह जानकारी दी है। सीओ का कहना है कि आगरा में परिजनों को सूचना पहुंचा दी गई है। अपडेट जारी है..

ये भी पढ़ें: बांदा में हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत-दूसरा गंभीर