समरनीति न्यूज, अमरोहाः ज्योतिबा फूलेनगर जिला मुख्यालय यानि अमरोहा में एक होने वाले दूल्हे और उसके परिवार ने शादी वाले दिन ही लड़की से रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता तोड़ते समय फोन पर दूल्हे और उसके परिवार के लोगों ने लड़की पक्ष को इसकी बेहद चौंकाने वाली वजह बताई। उनका कहना था कि लड़की वॉट्सऐप की दिवानी है और जरूरत से ज्यादा वक्त फोन को देती है। दूल्हे कमर अहमद और उसके परिवार वाले बारात लेकर नहीं पहुंचे।
लड़की वालों ने कहा, दहेज के लिए तोड़ी शादी, पुलिस ने जांच की बात कही
न आने की जानकारी लड़की वालों को फोन करके दी गई। कहा गया कि, हम नहीं आ रहे हैं क्योंकि लड़की मोबाइल और व्हाट्सएप की दिवानी है। दूसरी ओर लड़की के परिजनों का कहना है कि शादी तोड़ने की असल वजह लड़के के परिवार की ओर से दहेज की मांग है।
ये भी पढ़ियेः ..और पति ने कराई पत्नी की प्रेमी संग शादी
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लड़की के पिता उरुज मेहंदी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। उधर, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमरोहा के एसपी विपिन ताड़ा ने भी जानकारी दी है कि लड़के पक्ष का दावा है कि 5 सितंबर को होने वाली शादी उन्होंने इसलिए तोड़ी है।
ये भी पढ़ेंः अब चीन में मस्जिदों पर लगेगा झंडा, मौलवी पढ़ाएंगे कम्युनिष्ट सिद्धांत
उनका कहना है कि लड़की को हद से ज्यादा वॉट्सऐप चलाने की लत थी। शादी से पहले ही ससुराल वालों को मैसेज भेजा करती थी। एसपी ताड़ा ने यह भी कहा है कि जांच चल रही है और इसके बाद आगे जरूरी कार्रवाई की जाएगी।