
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल चेकअप कराया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि डाक्टरी जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद ही दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपनी बहन के साथ जिला अस्पताल कैंपस में रहती है।
10वीं की छात्रा है पीड़िता
वह पुलिस लाइन के पास स्थित एक विद्यालय में 10वीं की छात्रा है। छात्रा कहना है कि वह 27 नवबंर की सुबह स्कूल जा रही है। तभी आटो से एक युवक वहां पहुंचा और कोई नशीली चीज सूंघाकर उसे रिक्शे से जबरन ले गया। वहां से आरोपी उसे अपने साथ गिरवां ले गया। गिरवां में उसके साथ दुष्कर्म किया।
गिरवां का निवासी आरोपी
विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसे मारापीटा भी। बाद में बाइक से रास्ते में गिराकर भाग गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से
ये भी पढ़ें: बांदा: स्टेडियम स्वराज ने डीएबी कालेज टीम को 7 विकेट से हराया
मिलकर शिकायत की। पीड़िता का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने कही यह बात
हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी की बहन की शादी पीड़िता के गांव में हुई है। वह बहन के घर आता-जाता था। तभी से आरोपी की किशोरी से जान-पहचान हुई थी। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह का कहना है कि आरोपी अरविंद उर्फ छोटू के खिलाफ अपहरण, छेडखानी की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। डाक्टरी परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, ऑटो सवार 3 लोगों की मौत, एक कानपुर रेफर