
समरनीति न्यूज, बांदा: एक देवर ने अपनी भाभी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मगर महिला के जबरदस्त विरोध के कारण देवर अपने गंदे इरादों में कामयाब नहीं हो सका। फिर उसने भाभी पर हमला बोल दिया। पीट-पीटक बेदम कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी जंजीर और बाले भी ले भागा। महिला ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
महिला का जिला अस्पताल में इलाज
जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय महिला का आरोप है कि उसके देवर ने गंदी नियत से दबोच लिया। फिर महिला से अश्लील हरकतें करते हुए उससे दुष्कर्म करने लगा। लेकिन महिला के जबरदस्त विरोध के कारण आरोपी कामयाब नहीं हुआ। इससे गुस्साए आरोपी ने
Banda: युवा उत्सव कार्यक्रम में मंडल के युवक-युवतियों ने दिखाईं अपनी प्रतिभाएं
महिला पर हमला बोल दिया। पीड़िता ने महिला हेल्प लाइन पर सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी
पीड़िता ने लगाए ये आरोप..
शादी जुलाई में हुई थी। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग 2 लाख रुपए मांगते हैं। कहा कि शनिवार को उसका पति कचरा डालने बाहर चला गया था। तभी देवर ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र यादव का कहना है कि पारिवारिक विवाद में मारपीट हुई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर : झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटे, तीन अन्य सस्पेंड, अग्निकांड मामले में कार्रवाई
