Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस..

Banda : Student commits suicide by hanging, police searching for reason
फाइल फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड कर ली। बताते हैं कि बहन की ससुराल से दो दिन पहले ही घर लौटी थी। परिवार के लोगों ने घटना के कारण को लेकर अनभिज्ञता जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

तिंदवारी थाना क्षेत्र की घटना

जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के उमेश पाल की बेटी लक्ष्मी देवी पाल (18) ने मंगलवार शाम घर में फांसी लगा ली। शव लटका देख मृतका की भाभी अन्नू चीख पड़ी। शोर सुनकर परिवार के बाकी लोग वहां पहुंचे।

फतेहपुर के बाद बांदा, छात्राओं के बढ़ते सुसाइड केस और स्कूलों की प्रेशर पाॅलिटिक्स!

बताते हैं कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने सामने उतरवाया। मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी तिंदवारी स्थित महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। दो दिन पहले वह अपनी बड़ी बहन की ससुराल से घर लौटी थी। मां कल्ली भी घर पर नहीं थी। उन्होंने घटना का कारण अज्ञात बताया।

ये भी पढ़ें : Lucknow : इंस्टा वाले दोस्त से मिलने लखनऊ पहुंची कानपुर की छात्रा, होटल में गैंगरेप, दो गिरफ्तार