
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश सरकार भले ही कानून व्यवस्था को लेकर तमाम सख्त कदम उठा रही हो, लेकिन महिला अपराधों से जुड़े मामले पुलिस सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। अयोध्या में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल से कानपुर में एक युवक ने खेत में खींचकर रेप किया। महिला हेड कांस्टेबल ने प्रतिरोध करते हुए आरोपी की ऊंगली चबा ली। प्रतिरोध में महिला सिपाही का एक दांत भी टूट गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
अयोध्या में तैनात है पीड़िता हेड कांस्टेबल
जानकारी के अनुसार कानपुर के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में शनिवार रात एक महिला हेड कांस्टेबल अपने गांव जा रही थीं। उनकी तैनाती अयोध्या में है और वह करवा चौथ मनाने के लिए घर जा रही थीं।
ये भी पढ़ें : UP : पत्नी की सुसाइड के 3 घंटे बाद सिपाही पति ने भी लगाई फांसी, यह वजह..
सेन पश्चिम पारा के थाना प्रभारी गौतम सिंह का कहना है कि महिला सिपाही पाली में उतरने के बाद पैदल ही सादे कपड़ों में गांव जा रही थीं। अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी धर्मेंद्र ने महिला सिपाही को पकड़ लिया और जबरन खेत में खींचकर रेप करने लगा।
चबी ऊंगली और चेहरे पर चोट से पहचान
आरोपी ने उनके कपड़े फाड़ डाले और रेप किया। महिला सिपाही ने प्रतिरोध किया। प्रतिरोध में आरोपी की ऊंगली चबा ली। उनका दांत भी टूट गया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। आरोपी वहां से भाग निकला।
ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, 23 को परिणाम
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी सेन पश्चिम पारा के धर्मेंद्र उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते हैं कि आरोपी की चबी हुई ऊंगली और चेहरे पर कट के निशान से उसे पहचान लिया गया। बाद में आरोपी ने खुद भी अपना जुर्म कबूल लिया। एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह का कहना है कि दुष्कर्म आरोपी को जेल भेजा गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
देखें Video : आग का गोला बनी कार अचानक चल पड़ी..लोगों में मची भगदड़
