Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में हादसे, ठेकेदार-पशु चिकित्सक समेत 4 लोगों की मौत, एक घायल

Accident in Banda
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटों में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक प्राइवेट पशु चिकित्सक और ठेकेदार भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मटौध थाना क्षेत्र के आलमखोर निवासी राजेंद्र (40) प्राइवेट पशु चिकित्सक थे। बीती रात पड़ोसी रोहित के साथ मटौंध जा रहे थे। जखौरा के पास सामने से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम

इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेंद्र की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल सुधीर को कानपुर रेफर कर दियागया है। एक अन्य घटना में मर्का कस्बे के सरवन (35) बीती रात बाइक से अपनी बहन की ससुराल बबेरू जा रहे थे।

बांदा में गैंगरेप, जबरन कार में ले जाकर की दरिंदगी, गिरफ्तार

कलाना पुलिया के पास सामने से आ रहे वाहन की टक्कर से घायल हो गए। बड़े भाई अर्जुन ने अस्पताल पहुंचाया।

6 महीने पहले ही हुई थी शादी

जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह कालिजर थाना क्षेत्र के बेलखरिन पुरवा के संदीप (24) ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा रहे थे। ट्रैक्टर की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि मृतक की छह महीने पहले ही शादी हुई थी।

तिंदवारी-बांदा रोड पर भी हादसा

उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव के सौरभ सिंह (23) को बीती रात कुरसेजा के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से उन्हें गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके छोटे भाई प्रशांत का कहना है कि सौरभ जिला पंचायत में ठेकेदार थे।

बांदा : दशहरा के दिन विवाहिता ने खाया जहर, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम