समरनीति न्यूज, लखनऊ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर सदस्यता का महाअभियान चलाएगी। जनसंघ के संस्थापक स्व. उपाध्याय को पाटी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक समेत सभी प्रमुख नेता कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस बारे में पूरी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रहेंगे लखनऊ
आज होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देंगे।
ये भी पढ़ें : CMYogi के निर्देश, कड़ा दंड भुगतेंगे खाने-पीने की चीजों में गंदगी मिलाने वाले, नेमप्लेट भी जरूरी
फिर प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह राजधानी लखनऊ में बूथ स्तर पर आयोजित सदस्यता अभियान में हिस्सा लेंगे।
स्वतंत्र देव सिंह भी लखनऊ, राकेश राठौर सीतापुर में..
प्रदेश में बाकी जगहों के लिए भी मंत्रियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया, स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ, अरविंद कुमार शर्मा अलीगढ़, बेबीरानी मौर्य आगरा, धर्मपाल सिंह आंवला में मौजूद रहेंगे। इसी तरह सुनील शर्मा गाजियाबाद, योगेंद्र उपाध्याय वाराणसी, लक्ष्मीनारायण चौधरी मथुरा में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
कन्नौज में असीम अरुण, वाराणसी में दयाशंकर मिश्र
अनिल राजभर वाराणसी, गुलाब देवी संभल, असीम अरुण कन्नौज, गिरीश चंद्र यादव जौनपुर, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु, वाराणसी में मौजूद रहेंगे। वहीं पश्चिमी यूपी की बात करें तो जसवंत सैनी सहारनपुर, अजित पाल त्यागी गाजियाबाद, कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर, दिनेश खटीक मेरठ, बलदेव कुमार औलख रामपुर में सहभागिता करेंगे। इसी क्रम में सतीश चंद्र शर्मा बाराबंकी, राकेश राठौर गुरू सीतापुर, रविंद्र जायसवाल वाराणसी, संजय गोंड सोनभद्र और मयंकेश्वर शरण सिंह अमेठी में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
CMYogi के निर्देश, कड़ा दंड भुगतेंगे खाने-पीने की चीजों में गंदगी मिलाने वाले, नेमप्लेट भी जरूरी