Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP BJP : कई मंत्रियों के प्रभार बदले, लोकसभा चुनावों के बाद पहला बड़ा बदलाव

UP : CM Yogi angry, DM of these 3 districts may face punishment

समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में करारी हार और जल्द होने वाले विधानसभा की 10 सीटों के उप चुनाव से पहले भाजपा ने 75 में 73 जिलों के लिए प्रभारियों मंत्रियों के प्रभार बदले हैं। यूपी में सिर्फ दो ही जिले ऐसे हैं, जिनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक पीलीभीत और दूसरा मिर्जापुर है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद के साथ दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को 25-25 जिलों की समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

हर 4 महीने में रोटेशन के आधार पर बदलेंगे प्रभार

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब प्रभारी मंत्रियों के प्रभार में हर 4 महीने में रोटेशन के आधार पर बदले जाएंगे। सीएम योगी ने गुरुवार को अपने आवास पर सभी मंत्रियों के साथ बैठक भी ली।

ये भी पढ़ें : यूपी : महिला ने चूहे की पूंछ बांधकर कुत्ते को खिलाया, पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू की

सीएम योगी ने सभी मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिले में महीने में कम से कम एक बार जरूर 24 घंटे प्रवास करने को कहा है। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम के अलावा सभी मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल भी शामिल रहे।

मंत्री का नाम और प्रभार वाला जिला

  • स्वतंत्र देव सिंह – गोरखपुर – प्रयागराज
  • सूर्य प्रताप शाही – अयोध्या, बहराइच
  • सुरेश खन्ना वाराणसी – लखनऊ
  • बेबी रानी मौर्य – झांसी, हाथरस
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी – अलीगढ़, कासगंज
  • जयवीर सिंह – आगरा, फर्रुखाबाद
  • धर्मपाल सिंह – मेरठ, उन्नाव
  • नन्द गोपाल गुप्ता नंदी – मिर्जापुर, बांदा
  • अनिल राजभर – आजमगढ़, सिद्धार्थनगर
  • राकेश सचान – रायबरेली, बलरामपुर
  • अरविंद कुमार शर्मा – जौनपुर, भदोही
  • योगेंद्र उपाध्याय – कानपुर नगर, फिरोजाबाद
  • मयंकेश्वर सिंह – सीतापुर
  • सुनील कुमार शर्मा – सहारनपुर
  • अनिल कुमार – मुरादाबाद
  • नितिन अग्रवाल – लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती
  • कपिल देव अग्रवाल – बिजनौर, हापुड़
  • रवीद्र जायसवाल – सोनभद्र, गाजीपुर
  • संदीप सिंह – मथुरा, एटा
  • गुलाब देवी – बदांयू
  • गिरीश चंद्र यादव – मऊ, अंबेडकरनगर
  • धर्मवीर प्रजापति – इटावा, संभल
  • असीम अरुण – गाजियाबाद, हरदोई
  • रामकेश निषाद – हमीरपुर
  • राकेश राठौर गुरु – महोबा
  • जे पी एस राठौर – बरेली, रामपुर
  • दया शंकर सिंह – प्रतापगढ़, देवरिया
  • नरेंद्र कश्यप – शाहजहांपुर, मैनपुरी
  • दिनेश प्रताप सिंह – कुशीनगर, कौशाम्बी
  • अरुण कुमार सक्सेना – बुलंदशहर
  • दया शंकर मिश्र ‘दयालु’ – बलिया, महाराजगंज
  • दिनेश खटिक – शामली
  • संजीव गौड़ – चंदौली
  • बलदेव ओलख – पीलीभीत
  • अजीत सिंह पाल – फतेहपुर
  • जसवंत सैनी – बागपत
  • मनोहर लाल ‘मन्नु कोरी’ – चित्रकूट
  • संजय गंगवार – जालौन
  • बृजेश सिंह – गौतमबुद्ध नगर
  • केपी मलिक – अमरोहा
  • सुरेश शाही – बाराबंकी
  • सोमेंद्र तोमर – मुजफ्फरनगर
  • प्रतिभा शुक्ला – औरेया
  • आशीष पटेल – बस्ती
  • रजनी तिवारी – कन्नौज
  • सतीश शर्मा – अमेठी
  • दानिश आजाद अंसारी – ललितपुर
  • विजयलक्ष्मी गौतम – संत कबीर नगर
  • संजय निषाद – कानपुर देहात
  • ओम प्रकाश राजभर – सुल्तानपुर
  • दारा सिंह चौहान – गोंडा

ये भी पढ़ें : UP : सेल्फी के चक्कर में पूरा परिवार खत्म, ट्रेन से कटकर दंपती और मासूम की मौत