समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बुदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक उरई के रहने वाले थे, जो परिवार के साथ चित्रकूट जा रहे थे।
![](https://samarneetinews.com/wp-content/uploads/2024/05/BPM-Add.jpg)
उरई से चित्रकूट जा रहा था कार से परिवार
जानकारी के अनुसार उरई के विजय नगर के रहने वाले अतुल सोनी (38) मंगलवार को अपने बड़े भाई अलोक, भाभी ललिता, भतीजी प्रिया और दो भतीजों के साथ कार से चित्रकूट जा रहे थे।
ये भी पढ़ें : UPDATE : यूपी-सत्संग में भगदड़ से 100 से ज्यादा की मौत, CMYogi ने लिया संज्ञान, DGP रवाना
कार अतुल सोनी चला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बांदा जिले में कार आनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर चोटें आने से अतुल की मौत हो गई। बाकी लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति ने अपनी कार से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने देखते ही अतुल को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें : यूपी में एनकाउंटर, 1 लाख का ईनामी ‘चवन्नी’ ढेर, बिहार तक था आतंक