Tuesday, July 2सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी के नए मुख्य सचिव बने IAS मनोज कुमार सिंह

Manoj Kumar Singh becomes new Chief Secretary of UP

समरनीति न्यूज, लखनऊ : 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। दुर्गा शंकर मिश्रा का चौथी बार विस्तार नहीं हुआ है। आज रविवार दोपहर वह अपना कार्यभार ग्रहण कर रहे हैं। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों रहेंगे।

सीएम योगी के भरोसेमंद अफसरों में गिनती

बताते चलें कि मनोज कुमार सिंह 1987 बैच के अरुण सिंघल, लीना नंदन, रजनीश दुबे को सुपरसीड कर मुख्य सचिव बने हैं। उनकी गिनती सीएम योगी के

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 10वीं-12वीं टाॅपर्स के नाम पर बनेंगी सड़कें

भरोसेमंद अधिकारियों में होती है। बताते चलें कि मनोज कुमार सिंह ललितपुर, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत और मुरादाबाद के डीएम रह चुके हैं। ग्राम विकास आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह मुरादाबाद के मंडलायुक्त भी रहे हैं।

ये भी पढ़ें : UP : चर्चित बांदा जेल के अधीक्षक समेत 15 जेलों के अधीक्षकों के तबादले 

ये भी पढ़ें : सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 10वीं-12वीं टाॅपर्स के नाम पर बनेंगी सड़कें