समरनीति न्यूज, बांदा : 11 दिन से लापता युवक का नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पहुंची बांदा पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ छानबीन की और सबूत जुटाए। बताते हैं कि कपड़ों से मृतक की मां ने उसकी पहचान की। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक बीते 11 दिन से लापता था। उसकी मां ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी थी।
8 जून को दर्ज हुई थी गुमशुदगी
पुलिस ने 8 जून को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी थी। जानकारी के अनुसार बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के खरेई गांव के मजरा उसर डेरा के वरदानी निषाद (19) पास की बालू खदान में पानी के पाउच बेचता था। वह बीती 5 जून से लापता था। युवक की मां मीरा देवी ने चौकी और थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।
VideoViral : बांदा में डाॅक्टर ने तीमारदारों को पीटा, वीडियो वायरल-DM से शिकायत-CMO बोले..
इसके बाद 8 जून को युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई। आज रविवार को गांव के संतू और मिलन नाम के लड़के जंगल में जड़ी-बूटी तलाशने गए थे। वहां सुनसान इलाके में कंकाल पड़ा देखकर दोनों चौंक गए। उन्होंने वापस आकर गांव के लोगों को जानकारी दी। फिर गांव के लोगों के साथ पीड़ित मां मीरा भी वहां पहुंची।
चप्पल और कपड़ों से हुई पहचान
उन्होंने चप्पल, टी शर्ट, हाफ लोअर तथा झोला देकर कंकाल की पहचान अपने बेटे के रूप में की। इसके बाद बिलख-बिलखकर रोने लगीं। किसी तरह गांव के लोगों ने उन्हें संभाला। थानाध्यक्ष संदीप पटेल ने फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम के साथ वहां पहुंचकर छानबीन की। थानाध्यक्ष का कहना है कि नर कंकाल मिलने पर अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक को रात में दिखाई नहीं देता था। अवशेष की डीएनए जांच कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें : बांदा : DM-SP की दो टूक, शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं त्यौहार, अन्यथा..