समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम सातवें चरण के लिए आज मतदान खत्म हो गया। यूपी में सातवें चरण में शाम 6 बजे तक सभी 13 सीटों पर कुल 55.55% मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक कुल 54% मतदान हुआ है। इस चरण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडे, पंकज चौधरी और अनुप्रिया पटेल के साथ-साथ अफजाल अंसारी के लिए मतदान हुआ।
कुल 144 प्रत्याशियों में मुकाबला
कुल 144 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। सभी की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। आंतिम चरण में शाम 5 बजे तक कुल 54% मतदान हुआ। इस दौरान महाराजगंज में सबसे ज्यादा 58.66% मतदान हुआ। वहीं बांसगांव सीट पर सबसे कम 50.06% वोटिंग हुई।
ये भी पढ़ें : Heatwave का तांडव : बुंदेलखंड-कानपुर में अबतक 47 लोगों की मौत की खबरें