Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

UP : दर्दनाक सड़क हादसों में 6 दोस्तों की मौत, दो लोग घायल

UP : 6 friends killed in painful road accidents, two injured

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अलग-अलग दर्दनाक हादसों में 6 दोस्तों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से एक हादसा पीलीभीत में और दूसरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में हुआ है। पहले हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी है।

शादी से लौटते समय रात में हादसा

शादी समारोह में देर रात घर लौट रहे बाइक सवार 3 दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों की पहचान टिकरी गांव के कुलदीप, गांव रुरिया के सूर्य प्रताप और बरखेड़ा क्षेत्र के कटक बारा गांव के दीपक के रूप में हुई है। बताते हैं तीनों रात में बाइक से एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

दूसरी घटना में डंपर से टकराई कार

उधर, दूसरी घटना उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हुई। वहां शामली के कैराना इलाके में बुधवार रात एक वैगनआर कार सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत गई। यह हादसा कांधला रोड पर ऊंचा गांव के पास हुआ। मरने वालों में आदिल, सादिक, शोएब के रूप में हुई है। तीनों रायजादगान कांधला के रहने वाले ते। उनके दो साथी घायल हो गए हैं। उनको रेफर कर दिया गया है।

OYO होटल पर पुलिस रेड, आपत्तिजनक हाल में मिले कपल, 7 लड़कियों का रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : UPBudget2023 : योगी सरकार ने पेश किया बजट, बिंदुवार पढ़िए खास बातें..

ये भी पढ़ें : OYO होटल पर पुलिस रेड, आपत्तिजनक हाल में मिले कपल, 7 लड़कियों का रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार