Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

…जरा संभलकर उठाएं काॅल, लड़की ने अश्लील Video call कर वसूले कई लाख

Lucknow : First girl befriended FB and called pornographic video, then this demand from young man

समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में ब्लैकमेलिंग का पूरा गैंग सक्रिय है। एक युवक को एक लड़की ने अश्लील वीडियो काल की। इसके बाद 10 सेकेंड का वीडियो बना लिया। पीड़ित युवक ने घबराकर काल कट कर दी। तबतक लड़की ने अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो रिकार्ड कर लिया। बाद में ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित को अलग-अलग नंबरों से काल करते हुए धमकियां दी गईं।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

बताते हैं कि युवक को धमकाते हुए ब्लैकमेल कर 4 लाख रुपए वसूले गए। पीड़ित ने गोमतीनगर विस्तार थाने में रिपोर्ट लिखाई है। प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश चतुर्वेदी का कहना है कि शारदा अपार्टमेंट में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनको 2 जनवरी की रात एक लड़की की वीडियो काल आई थी। वह अश्लील हरकतें दिखाई दी। इसके बाद काल काट दी गई। फिर अलग-अलग नंबरों से उनसे रुपए वसूलने के लिए धमकी के फोन आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि ब्लैकमेलिंग करने वालों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : हनीमून पर पति को बेहोश कर पत्नी रफूचक्कर, CCTV में कैद, अब फंसा यह पेंच..  

ये भी पढ़ें : AmrohaNews : आधी रात को काॅल, फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग, महिला समेत 4 पर FIR..