Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

झांसी में पूर्व पाषर्द को बदमाशों ने मारी गोली, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ललितपुर रोड की घटना 

समरनीति न्यूज, झांसीः जिले में एक पूर्व पार्षद को बदमाशों ने देर शाम गोली मार दी। पार्षद को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं। घटना मंगलवार देर शाम जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ललितपुर रोड की बताई जा रही है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की है। वायरलेस से भी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। उधर, पूर्व पार्षद की हालत गंभीर बताई जा रही है।