Wednesday, October 28सही समय पर सच्ची खबर...

कौशांबी में नवीपुर गांव के पास अज्ञात महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश बरामद

.

समरनीति न्यूज, कौंशाबीः कौंशाबी जिले में नवीपुर गांव के पास अज्ञात महिला की हत्या कर फेंका गई लाश बरामद, पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने मौके पर फोटोग्राफी करने के बाद शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही फोटोग्राफी कराई गई है। आसपास के हालात की भी छानबीन की गई है।

उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऐसा लगता है कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को यहां लाकर डाला गया है ताकि शव की पहचान न हो सके।