Monday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड में प्रियंका का इशारों में मोदी पर जबरदस्त हमला, कहा- गरीबों से रिश्ता नहीं, सिर्फ प्रचार, टीवी और विदेशों में आते हैं नजर..

हमीरपुर के राठ में एक जनसभा में बोलतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः आज हमीरपुर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला। जिले के राठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि राठ स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की पावन भूमि है और स्वीमी ब्रह्मानंद जी से मेरे परिवार का बहुत पुराना रिश्ता रहा है। प्रियंका ने कहा कि उनको गर्व है कि वह आज इस भूमि पर खड़ीं हैं। राठ के बीएनबी डिग्री कॉलेज मैदान में एक जनसभा में प्रियंका ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते ही आज किसान कर्ज में डूबा है और परेशानियों से जूझ रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे।

कहा- किसानों की फिक्र नहीं और कुछ उद्योगपतियों का 550 हजार करोड़ का कर्जा किया माफ  

प्रियंका ने कहा कि हकीकत तो यह है कि भाजपा सरकार का किसानों, गरीबों से कोई रिश्ता ही नहीं है बल्कि यह तो सीधे-सीधे उद्योगपतियों की सरकार है। प्रियंका ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 550 हजार करोड़ रुपए कुछ गिने-चुने उद्योपतियों को कर्जमाफी के रूप में दे दिए। प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब संविधान को बंधक बना लिया है।

ये भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल के चुनाव अधिकारी ने दिया राजनीतिक बयान, ममता ने हटाने की मांग की

कहा कि स्वामी ब्रम्हानंद जी ने सिर्फ सेवा भावना से काम किया था कहा कि ऐसे नेता तो सिर्फ कांग्रेस में ही मिलेंगे। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप लोग एक ऐसा नेता चुनिए जो आप की आवाज दबाए नहीं बल्कि आपकी आवाज को सुने और ऐसे नेता आपको सिर्फ कांग्रेस में ही मिलेंगे। प्रियंका ने कहा कि ऐसी सरकार चुनिए जिसके दिल में आपके प्रति अपनापन और समर्पण हो।

हमीरपुर के राठ में एक जनसभा में बोलतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

कहा, वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी नहीं जाते, लेकिन विदेशों में खूब दिखाई देते हैं, कालाधन का वादा भी भूले    

प्रियंका ने बिना नाम लिए मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रचार, टेलीविजन और अखबारों में तो खूब दिखते हैं लेकिन लोगों से बात नहीं करते। कहा वह विदेशों में भी दिखाई देते हैं लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नहीं दिखते हैं। कहा कि वहां की जनता आज अपने सांसद को देखने को तरस रही है लेकिन वे झूठे वादे अब भूल चुके हैं। प्रियंका ने कहा कि सिर्फ सत्ता अपने पास रखने की भूख है। कहा कि यह सरकार पूरी तरह से उद्योगपतियों के लिए चल रही है। जीएसटी लागू कर व्यापारियों की कमर तोड़ने वाली यह सरकार अब काला धन वापस लाना भूल गई है।

हमीरपुर के राठ में एक जनसभा में बोलतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

कहा, 72,000 रुपए सालाना देंगे और साथ में 100 की बजाए देंगे 150 दिन मनरेगा का काम  

कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा योजना चलाई थी जिसमें मजदूरों को 100 दिन का रोजगार मिला था और अब सरकार बनने पर हम 100 से बढ़ाकर 150 दिन का रोजगार देंगे। इतना ही नहीं हर गरीब परिवार को 72,000 रुपए सालाना भी देंगे। प्रियंका ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में जांच और इलाज मुफ्त होगा। हमारी सरकार 12वीं तक मुफ्त शिक्षा भी देगी। उद्योग शुरू करने के लिए किसी नौजवान को 3 साल तक किसी एनओसी की जरूरत नहीं होगी। प्रियंका ने कहा कि कम टैक्स लगे और सबसे खास बात किसानों के लिए अलग बजट बनेगा। इस अलग बजट में हर साल किसानों के लिए सरकार की नीतियों और योजनाओं की व्यवस्था की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः सुप्रीमकोर्ट के वकील का दावा, सीजेआई गोगोई के खिलाफ रची गई साजिश, मिला था डेढ़ करोड़ का आफर