Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर में मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने सल्फाज खाकर दी जान, किसान ने लगा ली फांसी

samarneeti news Banda
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक युवक ने मां की डांट से नाराज होकर सल्फाज खा ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह एक युवा किसान ने भी अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत    

बताया जाता है बांदा शहर के कंचनपुरवा मुहल्ले के रहने वाले रामदास तिवारी के पुत्र राहुल (26) को उसकी मां ने किसी बात डांट दिया। इससे आहत होकर उसने बीती रात घर में सल्फास खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। देर रात उसने दम तोड़ दिया।

किसान के परिजनों ने कर्ज बताया    

वहीं दूसरी ओर जिले के मर्का थाना क्षेत्र के ग्राम अरमार निवासी कुंजन सिंह के पुत्र अर्जुन (30) ने बीती रात घऱ में फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी हुई तो हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि पिता पर कर्जा और फसल को अन्ना जानवरों द्वारा चरने को लेकर वह तनावग्रस्त था। परिजनों ने कहा कि इसीलिए अर्जुन ने यह कदम उठाया है। हांलाकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा में छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने खुद को जिंदा जलाया..मौत