Thursday, November 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के कालूकुआं में वृद्ध की हत्या, आरोपी अब तक पुलिस पकड़ से दूर

बांदा शहर के कालूकुआं में हुई वृद्ध की हत्या में मौके पर जांच करती पुलिस

समरनीति न्यूज, बांदा: शहर के कालू कुआं मोहल्ले में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि पोते ने ही दादा की जमीनी विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी है। सीओ सौरभ सिंह का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिशें दे रही हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

कालूकुआं में हुई हत्या

बांदा शहर के कालूकुआं में वृद्ध की हत्या की घटना में मृत की पुरानी फोटो

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं मोहल्ले में रहने वाले लल्ला राजपूत (80) का घर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि उनकी हत्या उन्हीं के पोते सुनील (26) पुत्र स्व. चंद्रपाल ने चाकू मारकर की है।

बांदा शहर के कालूकुआं में हुई वृद्ध की हत्या में मौके पर जांच करती पुलिस

आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि घटना का कारण जमीनी विवाद है। आरोपी अपने दादा से 1 बीघा जमीन को लेकर झगड़ता रहता था। बताया जाता है कि घटना वाले दिन झगड़े में उसने वारदात को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें: बांदा: हादसे में दो दोस्तों की मौत-तीसरा गंभीर हालत में कानपुर रेफर  

बांदा: हादसे में दो दोस्तों की मौत-तीसरा गंभीर हालत में कानपुर रेफर 

बांदा में कारोबारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, यह वजह…

यूपी: 11वीं के छात्र पर आया शिक्षिका का दिल, साथ लेकर फरार-मुकदमा दर्ज