Wednesday, November 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीभक्त चरित्र कथा का शंखनाद 

बांदा में कलश यात्रा में सदर विधायक व श्रद्धालु

समरनीति न्यूज, बांदा: शहर में आज भव्य और दिव्य कलश यात्रा निकली। इस कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पीले वस्त्रों में श्रद्धालु जयकारे लगाते यात्रा में शामिल हुए। यह कलश यात्रा शहर के अलीगंज स्थित रामलीला मैदान से शुरु हुई।

बांदा में कलश यात्रा में सदर विधायक व श्रद्धालु

इसकी अगुवाई सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व उनकी पत्नी एवं पूर्व जिपं अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने की। श्रद्धालु जय श्रीराम और जय श्री राधे-कृष्ण के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।

बांदा में कलश यात्रा में भगवान की झांकी

डीजे पर बजते भक्ति संगीत की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कलश यात्रा में भगवान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

बांदा में कलश यात्रा में सदर विधायक व श्रद्धालु

कलश यात्रा बाबूलाल चौराहा, कैथी बाजार, चौक बाजार, महेश्वरी देवी मंदिर, रामलीला मैदान, स्टेशन रोड, नया ओवरब्रिज, महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए जेएन कालेज मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई।

बांदा में कलश यात्रा में सदर विधायक व श्रद्धालु

वहां पंडाल में भंडारे का भी आयोजन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, महिला मोर्चा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य डा. जिज्ञासा द्विवेदी आदि मौजूद रहे। बता दें कि 26 नवंबर से जेएन कालेज मैदान में प्रख्यात कथावाचक इंद्रेश महाराज द्वारा ‘श्री भक्त चरित्र कथा’ का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें: बांदा एसपी ने झंडा दिवस पर दी सलामी, डीजीपी का संदेश भी सुनाया

बांदा एसपी ने झंडा दिवस पर दी सलामी, डीजीपी का संदेश भी सुनाया