बांदा: भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीभक्त चरित्र कथा का शंखनाद
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर में आज भव्य और दिव्य कलश यात्रा निकली। इस कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पीले वस्त्रों में श्रद्धालु जयकारे लगाते यात्रा में शामिल हुए। यह कलश यात्रा शहर के अलीगंज स्थित रामलीला मैदान से शुरु हुई।
इसकी अगुवाई सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व उनकी पत्नी एवं पूर्व जिपं अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने की। श्रद्धालु जय श्रीराम और जय श्री राधे-कृष्ण के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।
डीजे पर बजते भक्ति संगीत की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कलश यात्रा में भगवान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
कलश यात्रा बाबूलाल चौराहा, कैथी बाजार, चौक बाजार, महेश्वरी देवी मंदिर, रामलीला मैदान, स्टेशन रोड, नया ओवरब्रिज, महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए जेएन कालेज मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई।
वहां पंडाल में भंडारे का भी आयोजन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू ...
