
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शिक्षिका का अपने स्कूल के 11वीं के छात्र पर दिल आ गया। बताते हैं कि शिक्षिका छात्र को बहला-फुसलाकर भगा ले गई है। छात्र के परिजनों ने शिक्षिका के खिलाफ अपहरण और पाॅस्को एक्ट का मामला दर्ज कराया है। हालांकि, दो दिन बाद छात्र लौट आया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
अपहरण और पाॅस्को एक्ट का मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार, छात्र को सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) के सामने पेश किया गया। घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। बताया जाता है कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले 11वीं के छात्र को स्कूल की शिक्षिका बहला-फुसलाकर साथ भगा ले गई।
ये भी पढ़ें: UP : बुर्का पहनाकर कालेज से छात्रा को किया अगवा, फिर होटल ले जाकर रेप-गिरफ्तार
परिजनों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। छात्र स्कूल प्रबंधक का बेटा बताया जा रहा है। उसी स्कूल में शिक्षिका पढ़ाती है। इसी दौरान दोनों करीब आ गए। छात्र के पिता ने बस्ती के कप्तानगंज थाने में रिपोर्ट लिखाई है।
उधर, कप्तानगंज के थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी शिक्षिका के खिलाफ बहला-फुसलाकर छात्र को अगवा करने और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा लिखा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: यूपी: एक्सप्रेसवे पर स्कूली बच्चों की बस में ट्रक की टक्कर, 4 की मौत और..
UP : बुर्का पहनाकर कालेज से छात्रा को किया अगवा, फिर होटल ले जाकर रेप-गिरफ्तार
